फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर- आलिया के 'लकी चार्म' से लेकर सपना चौधरी के वायरल वीडियो तक, पढ़ें पांच खबरें

Mon, 16 Sep 2019 11:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 16 Sep 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
news Capsule neil nitin Taapsee sapna choudhary Ranbir kapoor Alia Bhatt Sonam kapoor Milind Soman
रणबीर, सपना और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नील ने शेयर किया बिल्ली और कोबरा का वीडियो


बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि चार बिल्लियों ने एक ब्लैक कोबरा को घेर लिया है। इस पर सबसे पहले तो सांप बिल्लियों पर हमला कर देता है। लेकिन तभी बिल्ली कोबरा को जोरदार पंजा मारती है। इससे सांप डर सा जाता है और जान बचाने के लिए झाड़ी में भाग जाता है। बका दें कि नील अपनी फिल्म 'बाईपास रोड' की शूटिंग करने अलीबाग और लोनावला आए थे। तभी उन्होंने यह वीडियो शूट किया था। हैरान करने वाले इस वीडियो को देखकर लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।


View this post on Instagram

Earlier in the day. Went for the BGM with @naman.n.mukesh for #BypassRoad , got down of the car and saw this.

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

news Capsule neil nitin Taapsee sapna choudhary Ranbir kapoor Alia Bhatt Sonam kapoor Milind Soman
Taapsee Pannu - फोटो : social media

विदेश में शॉपिंग है तापसी पन्नू की मजबूरी
तापसी पन्नू एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आ रही हैं। ऐसे में तापसी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सेलिब्रिटी बनने के बाद उनका जीवन बदल गया है। तापसी कहती हैं कि वह दिल्ली में ही जन्मी और पली-बड़ी हैं, लेकिन अब यहां बाहर बिल्कुल भी नहीं घूम सकतीं। इसके आगे तापसी कहती हैं कि मुझे यह चीज पसंद है कि लोग मुझे प्यार करते हैं, लेकिन कई बार यह चीज बहुत परेशान करती है और यहां तक कि आपको खुद के लिए भी स्पेस नहीं मिल पाता है। लोग अब भी यह नहीं समझते कि न का मतलब न होता है। तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में आगे कहा- 'मुझे मॉल मे जाना और शॉपिंग करना पसंद है लेकिन मैं यह चीजें भी नहीं कर सकती। इसलिए मैं अपने कपड़े विदेश में जाकर खरीदती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं वहां केवल ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए जाती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं यहां मॉल में न तो चीजें खरीद सकती हूं न ही उन्हें ट्राइ कर सकती हूं।'

news Capsule neil nitin Taapsee sapna choudhary Ranbir kapoor Alia Bhatt Sonam kapoor Milind Soman
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला

मां के साथ सपना चौधरी का वीडियो वायरल
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में सपना का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना की मां ने गॉगल लगाया है, वहीं बैकग्राउंड में  'तू बेमिसाल है' गाना चल रहा है। इस गाने पर सपना चौधरी शुरू में तो लिपसिंकिंग करती दिख रही हैं। वहीं वीडियो के बीच में वो मां को किस करती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

Cutest and strongest relationship between daughter and mother 😍❤@itssapnachoudhary #sapna #sapnachaudhary #sapnachoudhary #instagram #insta

A post shared by SAPNA FAN CLUB (@sapna__choudhary___) on

विज्ञापन
विज्ञापन
news Capsule neil nitin Taapsee sapna choudhary Ranbir kapoor Alia Bhatt Sonam kapoor Milind Soman
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

रणबीर- आलिया का लकी चार्म
सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म है 'द जोया फैक्टर।' इस फिल्म का सोनम कपूर जमकर प्रमोट कर रही हैं। ऐसे में  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सोनम ने शेयर किया है जिसमें वो अपना लकी चार्म बता रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि जब वे छोटे थे तब वे अपने ख्यालों की दुनिया में रहते थे। वे हमेशा जब भी किसी खास काम के लिए जा रहे होते थे तो उस दौरान वे ऐसे नंबर्स को सड़क पर ढूंढ़ते थे जिसे जोड़ने पर 8 आता हो, जैसे की 2222। इसके अलावा जब वे छोटे थे तो स्कूल जाते वक्त वे रोड पर रेड मेल ट्रक को देखना पसंद करते थे।

View this post on Instagram

My good friend, #RanbirKapoor has just sent this sweet video of his lucky charm! Thank you so much mere Sanju! Tell me your lucky charms using the hashtags below! May the luck be with you! #WhatsYourLuckyCharm #TheZoyaFactor

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on



रणबीर के अलावा आलिया भट्ट ने बताया कि बचपन से ही उनकी एक आदत रही है। वे जब भी किसी ऐसी परिस्थिति में होती हैं जहां पर वे नर्वस फील करती हैं तो उस सिच्युएशन पर पहले से ही इनऐक्ट करने लग जाती हैं। वे अपने पक्ष में रिजल्ट को रखते हुए अपने बाथरूम के मिरर के सामने खुद इनऐक्ट करती हैं। यही उनका लकी चार्म है।

View this post on Instagram

@aliaabhatt, your lucky charm describes you best! Good thoughts and good vibes only! Thanks for sharing your lucky little secret! #WhatsYourLuckyCharm #TheZoyaFactor

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

विज्ञापन
news Capsule neil nitin Taapsee sapna choudhary Ranbir kapoor Alia Bhatt Sonam kapoor Milind Soman
Milind Soman and Mohit Raina - फोटो : file photo

मिलिंद सोमन ने किया खुलासा
पिछले काफी वक्त से मिलिंद सोमन सुर्खियों में हैं। कभी वो अपने गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में रहते हैं तो कभी अपकमिंग शो को लेकर। हाल ही में सुनने को मिला था कि मिलिंद सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। ऐसा बताया जा रहा था कि मिलिंद ने मोहित रैना रिप्लेस किया है। लेकिन आखिरकार मिलिंद ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। मिलिंद ने ट्वीट करते हुए कहा- 'बहुत झूठी खबर। आपको ये झूठी खबरें कौन दे रहा है?' 




पढ़ें: चंकी पांडे से कादर खान तक, ऐसे छह अभिनेता जो जितने प्यारे कॉमेडियन उतने ही खूंखार विलेन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed