बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
पिता ऋषि ने नहीं देखी रणबीर की 'रॉकस्टार', CAA पर अनन्या को नहीं अधिक जानकारी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शिकारा' करेगी कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई गई है। इस पोस्टर को विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'तीस साल बाद हमारी कहानी कही जाएगी। सबसे बुरे समय की एक कालातीत प्रेम कहानी'। इस फिल्म का ट्रेलर 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं इसके एक महीने बाद 7 फरवरी 2020 को ये फिल्म रिलीज की जाएगी।
View this post on Instagram
A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms) on
ऋषि कपूर ने नहीं देखी रणबीर की ये फिल्में
ऋषि कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो अपनी और बेटे रणबीर कपूर की फिल्में नहीं देखते। ऋषि का कहना है कि वो फिल्मों को जज नहीं कर सकते हैं। इसलिए वो ना ही खुद की फिल्में देखते हैं और ना ही बेटे की फिल्में। ऋषि ने बताया कि उन्होंने बेटे रणबीर की रॉकस्टार, तमाशा, अंजाना-अंजानी जैसी फिल्में भी नहीं देखीं। हालांकि उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नीतू सिंह बेटे और पति दोनों की फिल्में देखती हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती हैं।
अनन्या पांडे ने CAA पर ये कहा
पूरे देश में नागरिकता कानून को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब अनन्या पांडे ने भी इस पर अपनी बात रखी है। अनन्या का कहना है कि 'मुझे लगता है कि आवाज उठाना महत्वपूर्ण है और आवाज को जिम्मेदारी से उठाना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन, यह कहते हुए कि, मुझे लगता है कि ऐसा करने से पहले आपके पास ज्ञान होना चाहिए। और मुझे लगता है कि जब बात राजनीति की आती है, तो मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है कि मैं स्टैंड ले सकूं। मुझे पता है कि मैं एक अभिनेता हूं और जो कुछ भी मैं कहती हूं लोग उससे प्रभावित होते हैं, और आप जानते हैं कि मैं जो कुछ कह रही हूं, वह बहुत सारे लोगों को प्रभावित करेगा। इसलिए मैं सिर्फ एक बात कहूंगी कि मुझे सारे तथ्यों के बारे में जानकारी है।
तैमूर को सारा ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बहन सारा अली खान ने तैमूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों के साथ सारा ने लिखा है, 'जन्मदिन की शुभामनाएं छोटे टिम टिम'। इस तस्वीर को सारा और तैमूर दोनों के ही फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
Happiest birthday little Tim Tim 🤗🎂🧁💓🌈🧿💋💥👼 #munchkin #cutiepie #birthdayboy
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on