{"_id":"632327d7fe77f41d94068bd0","slug":"nick-jonas-birthday-and-his-love-life-singer-fallen-in-love-with-4-girls-from-miley-cyrus-to-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nick Jonas Birthday: प्रियंका से पहले इन लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं निक, 14 की उम्र में हुआ था पहला प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nick Jonas Birthday: प्रियंका से पहले इन लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं निक, 14 की उम्र में हुआ था पहला प्यार
हॉलीवुड सिंगर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज अपनी 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। निक जोनस अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनका जन्म साल 1992 में अमेरिकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के घर पर हुआ था। निक का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। महज 13 साल की उम्र में निक जोनस ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
2 of 4
निक जोनस
साल 2016 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम रिलीज हुआ था। जिसके बाद इनके बैंड को डिज्नी चैनल पर खूब सफलता मिली थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस के चार अन्य महिलाओं के साथ भी अफेयर थे। निक जोनस को पहली बार प्यार तब हुआ, जब वह सिर्फ 14 साल के थे। निक जोनस की पहली प्यार थीं डिज्नी स्टार और अमेरिकन सिंगर ऐक्ट्रेस माइली साइरस। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद कबूल किया था कि माइली वह पहली लड़की थीं जिन्हें उन्होने किस किया था। साल 2006 जून से लेकर दिसंबर 2007 तक वह इस रिलेशनशिप में रहे।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद निक जोनस की लाइफ में साल 2008 में फिर एक नई एंट्री हुई। इस बार उन्हें सेलेना गोमेज से प्यार हुआ। सेलेना निक के एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा थीं। साल 2011में निक जोनस को ऑस्ट्रेलिन सिंगर डेल्टा गुडरेम से प्यार हुआ। 10 महीने मुश्किल से चला यह रिश्ता साल 2012 फरवरी में खत्म हो गया था। डेल्टा, निक से उम्र में करीब 8 साल बड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में निक की फैशन जगत की पॉप्युलर मॉडल ओलिविया कल्पो से नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि दो साल तक यह रिश्ता चला और साल 2015 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद निक की जिंदगी में आईं प्रियंका चोपड़ा। निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद निक ने साल 2018 में शादी की थी। प्रियंका निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला दोनों के बीच कभी भी दीवार नहीं बना। दोनों बेहद ही शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।