बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ इन दिनों भारत में हैं। शुक्रवार की शाम को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन किया था जिसमें प्रियंका-निक समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर पार्टी के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
होली खेलने के दौरान निक का हुआ ऐसा हाल, प्रियंका की ड्रेस से ही लगे हाथ पोछने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका और निक ने इंस्टाग्राम पर होली के वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। 'देसी गर्ल' ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रंग खेलते हुए निक का ऐसा हाल हुआ जो देखने लायक था। निक अपने हाथ में लगे रंगों को साफ कर रहे हैं और फिर प्रियंका की ड्रेस से ही हाथ पोछने लगते हैं।
प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘तौलिए की जरूरत किसे है..?’ होली पार्टी में प्रियंका ने हल्के पीले रंग की ड्रेस पहनी थी जबकि निक भी भारतीय पारंपरिक परिधान में थे। प्रियंका और निक होली के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आए। इस कपल के साथ कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। निक जोनस ने होली की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
A post shared by Fans Priyanka Chopra J. 🌎 (@priyankamovies) on
इन सबके बीच बी टाउन के दो सितारों विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गॉसिप के गलियारों में विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच लंबे समय से अफेयर की खबरें चल रही हैं। पार्टी के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें विक्की कौशल, कटरीना को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों होली के रंग में पूरी तरह डूबे दिखे।
अंबानी की पार्टी में विक्की कौशल और कटरीना कैफ लगभग साथ में पहुंचे। दोनों साथ में डांस करते हुए भी दिखे। विक्की और कटरीना के बीच नजदीकियां उनके अफेयर की खबरों को और हवा देती ही नजर आ रही हैं।
33 साल बाद 'रामायण' के सितारों ने कपिल के शो में किया खुलासा, इस तरह से हुई थी कास्टिंग