फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने धमाकेदार एंट्री के बाद बनाया ये रिकॉर्ड, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 08 Mar 2020 09:04 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 08 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 2
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाकेदार एंट्री की तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार है। पहले दिन की अपेक्षा फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन थोड़ा कम जरूर है। जानिए ये फिल्म दूसरे दिन कितना कलेक्शन जुटा पाई।

Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 2
Baaghi 3 - फोटो : twitter

अनुमान के मुताबिक टाइगर की 'बागी 3' ने दूसरे दिन करीब 15 से 16 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन का कलेक्शन 17.50 करोड़ था। यानी कि दो दिन में ये फिल्म 33.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक टाइगर की 'बागी 3' इंटरनेशनल मार्केट में साल 2020 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 2
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके अलावा साल 2020 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में भी पहले दिन के कलेक्शन के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 'बागी 3' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 17.50 करोड़, 'तानाजी' का पहले दिन का कलेक्शन 15.10 करोड़, 'लव आजकल' 12.40 करोड़, 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' 10.26 करोड़ और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म ने पहले दिन 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 2
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस तरह से 'बागी 3' न केवल इंटरनेशनल मार्केट में बल्कि भारत में भी साल 2020 में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटा पाने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि टाइगर 'बागी' की अपनी ही सीरीज से पहले दिन कलेक्शन के मामले में पिछड़ गए हैं। साल 2016 में आई 'बागी' ने 11.94 करोड़, साल 2018 में आई 'बागी 2' ने 25.10 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि 'बागी 3' का पहले दिन का कलेक्शन 17.10 करोड़ है। 

विज्ञापन
Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 2
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ है। बागी 3' में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म के स्क्रीन काउंट की बात करें तो भारत में 4400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि वर्ल्ड वाइल्ड कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।

33 साल बाद 'रामायण' के सितारों ने कपिल के शो में किया खुलासा, इस तरह से हुई थी कास्टिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed