फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Matrix Resurrections: प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग से प्रभावित हुए निक जोनस, सोशल मीडिया पर जताया प्यार

Thu, 23 Dec 2021 11:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Dec 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Nick Jonas is proud of wife priyanka chopra for The Matrix Resurrections
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' बीते रोज ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह कीनू रीव्स और कैरी-एन मॉस के साथ नजर आ रही हैं। मैट्रिक्स में प्रियंका ने सती की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को देखने वाले प्रियंका की तारीफ करते नहीं थक रहे बात चाहे हॉलीवुड एक्टर्स की हो या खुद प्रियंका के पति निक जोनस की। निक प्रियंका की एक्टिंग से बेहद प्रभावित हैं। और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने ये बताया भी है।

Nick Jonas is proud of wife priyanka chopra for The Matrix Resurrections
फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निक जोनस ने मैट्रिक्स से प्रियंका का लुक शेयर करते हुए लिखा है- मेरी शानदार पत्नी को बधाई। पूरी स्टार कास्ट अमेजिंग है। क्या शानदार फिल्म बनाई है। वहीं दूसरी पोस्ट में निक लिखते हैं- मुझे तुमपर गर्व है प्रियंका चोपड़ा। इसके जवाब में प्रियंका ने भी अपना दिल निक के नाम कर दिया है।

Nick Jonas is proud of wife priyanka chopra for The Matrix Resurrections
फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ - फोटो : सोशल मीडिया

लाना वाकोवस्की द्वारा निर्देशित 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में काम करने के लिए प्रियंका को 10 साल लग गए। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था। प्रियंका ने कहा था, 'लोगों को आप पर भरोसा करने में समय लगता है। मैं लगभग सात साल से हॉलीवुड में काम कर रही हूं। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' जैसी फिल्म के साथ भरोसा करना बहुत शानदार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas is proud of wife priyanka chopra for The Matrix Resurrections
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें प्रियंका और निक की तो दोनों एक-दूसरे से प्यार जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में निक जोनस के शो में प्रियंका ने उन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह देते हुए रोस्ट किया था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि निक और मेरी उम्र में पूरे 10 साल का फासला है। 90 के दशक के तमाम पॉप कल्चर से जुड़ी चीजें मैं निक को समझाती हूं। वो मुझे टिक टॉक इस्तेमाल करना सिखाता है। मैंने उसे दिखाया है कि एक कामयाब करियर किसे कहते हैं।'

विज्ञापन
Nick Jonas is proud of wife priyanka chopra for The Matrix Resurrections
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस का सरनेम हटाने पर भी अपना पक्ष रखा था। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed