{"_id":"5b60018f4f1c1b4f748b7d51","slug":"nick-jonas-planned-something-special-for-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले प्रियंका के लिए निक कर रहे हैं ये खास प्लानिंग, हुआ ऐसा तो मच जाएगा 'गदर' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले प्रियंका के लिए निक कर रहे हैं ये खास प्लानिंग, हुआ ऐसा तो मच जाएगा 'गदर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका और निक जोनस की सगाई के बाद शादी की खबरों ने मीडिया में हलचल मचा दी है। हर कोई इस जोड़ी से जुड़ी के एक एक पल की अपडेट जानना चाहता है। इस बीच इस कपल से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
यह बात तो सभी जानते है कि निक जोनस अमेरिकी सिंगर और एक्टर है। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जल्द ही एक वीडियो में एक साथ दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि निक के अलावा प्रियंका भी इसमें अपनी आवाज दे सकती हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
इतना तो तय है कि अगर ऐसा होता है तो निक और प्रियंका को एक साथ वीडियो में देखना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब निक ने किसी के लिए ऐसा किया हो इससे पहले निक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ओलीविया के साथ वीडियो में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सितंबर में शादी कर सकते हैं। बॉलीवुडलाइफ की खबर के अनुसार, प्रियंका और निक तेजी से शादी की तैयारियां कर रहे हैं । इतना ही नहीं प्रियंका ने शादी के लिए गाउन भी तैयार करवा ली है । प्रियंका के गाउन बनवाने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो चर्च में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी । ऐसे में इस सवाल का उठना भी लाजमी है कि क्या प्रियंका हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी?
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
फिलहाल जो भी हो इतना तो तय है कि प्रियंका और निक जल्द ही एक दूसरे के हो जाएंगे। निक से सगाई करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर भी चर्चा में है। पहले यह कहा जा रहा था कि प्रियंका ने 'भारत' फिल्म निक से शादी करने की वजह से छोड़ी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।