फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka-Nick: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाया क्रिसमस, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 26 Dec 2021 10:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Nick Jonas Priyanka Chopra celebrated Merry Christmas shared romantic pictures on social media
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra

कल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। किसी ने दोस्तों तो किसी ने परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी क्रिसमस मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजलिस स्थित घर में पति निक जोनस संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। अगर बात करें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तो दोनों ही अपने काम की वजह से अक्सर ट्रेवल करते रहते हैं लेकिन किसी भी सेलिब्रेशन के मौके पर ये दोनों परिवार के साथ रहने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी बॉलीवुड में चर्चित जोड़ियों में से एक है। इस कपल ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

Nick Jonas Priyanka Chopra celebrated Merry Christmas shared romantic pictures on social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस ने तस्वीर शेयर करते हुए किया फैंस को विश-
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को विश किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनके तीन प्यारे डॉग्स भी नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हमारे परिवार की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। 

Nick Jonas Priyanka Chopra celebrated Merry Christmas shared romantic pictures on social media
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

रोमांटिक अंदाज में नजर आए निक-प्रियंका-
इन तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ  रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि घर में क्रिसमस की डेकोरेशन की हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस कैरी की है और वे पति निक की गोद में बैठी हैं तो वहीं निक उनके गाल पर kiss करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका प्यारे डॉगी भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने डायना को गोद में पकड़ा हुआ है जबकि उनके दो डॉग्स गीनो और पांडा भी उनके आस-पास बैठे हुए हैं। देखें तस्वीरें...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas Priyanka Chopra celebrated Merry Christmas shared romantic pictures on social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। शेयर करने के बाद अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग प्रियंका और निक की तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। अगर बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो वे अभी हाल ही में द मैट्रिक्स में नजर आई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed