फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक जोनस ने शेयर किया प्रियंका के वीडियो में 'बिहाइंड द सीन', ट्वीट में लिखा- 'मेरी बीवी इस..'

Sat, 02 Mar 2019 05:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Mar 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas shared Priyanka Chopra behind the scene video
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की गिनती अब ग्लोबल एक्ट्रेस में होती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा के चर्चे सुनने को मिलते हैं। देसी गर्ल के ग्लोबल स्टार बनने का सफर 'क्वांटिको' से शुरू हुआ था। 'बेवॉच' के बाद हाल ही में उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' रिलीज हुई है। अब उनका तीसरा बड़ा वर्क जोनस ब्रदर्स का वीडियो Sucker भी रिलीज हो गया है।

Nick Jonas shared Priyanka Chopra behind the scene video
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo

ससुराल वालों के साथ पहली बार काम कर रही प्रियंका के अलावा इस वीडियो में उनके पति निक, जो, डेनियल और सोफी भी नजर आ रहे हैं। Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वह अलग-अलग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 



 

Nick Jonas shared Priyanka Chopra behind the scene video
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

वीडियो में वह सोफी और डेनियल और अपने पति निक के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। जहां एक तरफ गाने को हर जगह काफी पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ निक जोनस ने इस वीडियो का 'बिहाइंड द सीन्स' का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 'बिहाइंड द सीन्स' में पीसी और और उनके ससुराल वालों की मस्ती साफ नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas shared Priyanka Chopra behind the scene video
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media

साथ ही वीडियो में जोनस ब्रदर्स शूट के दौरान मस्ती और लोकेशन की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में निक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीसी के लिए ट्वीट करते हुए लिखा था- 'मेरी बीवी इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही है। मैं कितना खुशकिस्मत हूं।' 

विज्ञापन
Nick Jonas shared Priyanka Chopra behind the scene video
प्रियंका और फरहान - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की निर्देशक सोनाली बोस हैं और इसके निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला हैं। प्रियंका बॉलीवुड में आखिरी बार साल 2015 में ' बाजीराव मस्तानी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed