सब्सक्राइब करें

Shirley Setia Birthday: बॉलीवुड में खराब शुरुआत के बाद साउथ फिल्मों से चमकेगी शर्ली की किस्मत? देखें उनका करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 02 Jul 2022 07:42 AM IST
विज्ञापन
Nikamma actress shirley Setia birthday special know facts about youtube sensation and her acting career
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

आज के समय में सिनेमा जगत में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी जर्नी यू-ट्यूब से शुरू की और अब वह मनोरंजन जगत का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्ली सेतिया इन्हीं में से एक हैं और आज वह अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्ली सेतिया मल्टी टैलेंटेड कलाकार हैं। वह कमाल की सिंगर हैं और उन्होंने म्यूजिक के क्षेत्र में शानदार काम करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इतना ही नहीं, एक समय ऐसा भी था जब शर्ली सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। हर कोई उनकी चर्चा करने पर मजबूर हो गया था। आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर हम आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं, जिसमें साउथ का कनेक्शन तक शामिल है। 


 

Trending Videos
Nikamma actress shirley Setia birthday special know facts about youtube sensation and her acting career
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

छोटी उम्र में बनीं रॉकस्टार
2 जुलाई 1995 को दमन में जन्मी शर्ली सेतिया न्यूजीलैंड में पली बढ़ी हैं। जब उनका जन्म हुआ था उसके कुछ समय बाद ही शर्ली अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड चली गई थीं और यहीं पर पढ़ाई की। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से किया। इसी बीच शर्ली ने टी-सीरीज द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इसकी विजेता रहीं। वह रातों-रात रॉक स्टार बन गईं। उन्होंने बेडरूम से ही पजामा पहने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद ही उन्हें 'पजामा पॉपस्टार' का निक नेम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikamma actress shirley Setia birthday special know facts about youtube sensation and her acting career
शर्ली सेतिया - फोटो : instagram/shirleysetia

यूट्यूब पर बन गई थीं सेंसेशन 
शर्ली जब 16 साल की थीं तब उन्होंने यू-ट्यूब पर अपना पहला गाना अपलोड किया था। लेकिन उनके गाने 'आशिकी 2' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इस गाने को यूजर्स ने खूब पसंद किया। इसके बाद ही वह रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। फैंस गानों के साथ-साथ उनका क्यूट अंदाज को भी खूब पसंद करते हैं।

Nikamma actress shirley Setia birthday special know facts about youtube sensation and her acting career
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में हुई खराब शुरुआत
सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद ही शर्ली एक्टिंग में कमाल दिखाने भी आ गई हैं। लेकिन उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। शर्ली ने ओटीटी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मस्का' से फिल्मों में सबसे पहले नजर आई थीं। हाल ही में, वह शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आईं। शर्ली को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन
Nikamma actress shirley Setia birthday special know facts about youtube sensation and her acting career
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ से चमकेगी शर्ली सेतिया की किस्मत
शर्ली सेतिया की फिल्म 'निकम्मा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। लेकिन अभिनेत्री अब साउथ की ओर कदम रख चुकी हैं। शर्ली बॉलीवुड के बाद तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह तेलुगू फिल्म 'कृष्णा वृंदा विहारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शर्ली के साथ नागा शौर्य दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed