{"_id":"62beb9444a43dd53141adcd2","slug":"nirahua-brother-health-updates-the-first-picture-of-nirahua-brother-vijay-lal-yadav-after-accident-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirahua Brother Health Updates: एक्सीडेंट के बाद सामने आई निरहुआ के भाई की पहली तस्वीर, जानें अब कैसी है सेहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nirahua Brother Health Updates: एक्सीडेंट के बाद सामने आई निरहुआ के भाई की पहली तस्वीर, जानें अब कैसी है सेहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:38 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव कल एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। गुरुवार को हुए इस भीषण कार हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए थे। वहीं अभिनेता के भाई को भी गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
1 of 4
निरहुआ, विजय लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव कल एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। गुरुवार को हुए इस भीषण कार हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए थे। वहीं अभिनेता के भाई को भी गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें तुरंत वेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अभिनेता के भाई के साथ हुए इस हादसे के बाद से ही हर कोई उनकी सेहत के बारे में जानने को उत्सुक है। ऐसे में अब हाल ही में अस्पताल में भर्ती विजय लाल यादव की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
2 of 4
आम्रपाली दुबे-निरहुआ
- फोटो : Instagram
सामने आई इस तस्वीर में विजय लाल अस्पताल के बिस्तर में लेटे नजर आ रहे हैं। जबकि उनकी हालत को देख पता चल रहा है कि उनकी सेहत में पहले से कुछ सुधार भी हुआ है। इस तस्वीर को भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने निरहुआ के भाई की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
3 of 4
आम्रपाली दुबे
- फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा आप जल्दी स्वस्थ हो जाइए भैया, महादेव हमेशा आपकी रक्षा करें। तस्वीर में विजय लाल यादव अस्पताल के बिस्तर में लेटे नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वह पहले से बेहतर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक लखनऊ जाते समय विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर दुर्घटना का शिकार हो गई। उनकी काफी तेज गति में जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से हुई भिड़ंत की वजह से कार हवा में 20 मीटर तक ऊपर उछल गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो जिस डिवाइडर से कार टकराई वह भी टूट गया है। अभिनेता निरहुआ ने ट्विटर के जरिए भाई के कार हादसे की खबर साझा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।