फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सलमान की 'रेस 3' को टक्कर दे रही निरहुआ की फिल्म, सिनेमाघरों के गेट तोड़कर अंदर घुसे फैंस

Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
nirahua starrer bhojpuri film border box office collection day 1
निरहुआ

सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्मों को बॉलीवुड में टक्कर देने के बारे में सोचता भी नहीं। कोई भी फिल्म मेकर सलमान की फिल्म के दौरान अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता लेकिन भोजपुरी सिनेमा का ये ऐसा सुपरस्टार है जिसके आगे सलमान के फैंस की दीवानगी भी कम है।  

nirahua starrer bhojpuri film border box office collection day 1
border

ईद के मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' यूपी-बिहार में 'रेस 3' को टक्कर देती नजर आ रही है। 'बॉर्डर' देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में दिखे। यही नहीं कई जगह तो स्थिति संभालनी मुश्किल हो गई और फैंस सिनेमाघरों के गेट तोड़कर अंदर घुस गए।

 

Ye To Ramzan Ki Jhanki Hai , Eid ka Nazara To Abhi Baki Hai Mere Dost 😍 #border @dineshlalyadav @aamrapali1101 #vikrant Singh #avinash Dubey

A post shared by Pravesh Lal (@pravesh_lal) on

nirahua starrer bhojpuri film border box office collection day 1
border

निरहुआ का ऐसा क्रेज शायद इससे पहले नहीं देखा गया होगा। एक्टर प्रवेश लाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें 'बॉर्डर' देखने के लिए फैन्स का हुजूम उमड़ आया है।

 

Mujaffar Pur Me Darsako Ka Pyar #border #bharatmatakijai

A post shared by Pravesh Lal (@pravesh_lal) on

विज्ञापन
विज्ञापन
nirahua starrer bhojpuri film border box office collection day 1
निरहुआ - फोटो : SELF

प्रवेश लाल के इस वीडियो में फैन्स फिल्म देखने के लिए बाहर इंतजार कर रहे हैं और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगा रहे हैं। निरहुआ के फैंस यही नहीं रुके, उनकी बेसब्री इतनी बढ़ गई कि लोग गेट तोड़कर सिनेमाघरों में घुस गए। 

विज्ञापन
nirahua starrer bhojpuri film border box office collection day 1

फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन माना जा रहा है पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाखों रुपये कमा लिए। देशभक्ति की भावना से प्रेरित इस फिल्म में सैनिकों के परिवारों की जिंदगी को दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed