सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में भी गूंजा है निर्भया गैंगरेप, इन 5 फिल्मों में आरोपियों को मिलती है सजा-ए-मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 16 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya gang rape bollywood film on Nirbhaya case
films on rape - फोटो : amar ujala
16 दिसंबर को भारत की इतिहास में बेहद दर्दनाक दिन के तौर पर जाना जाता है। साल 2012 में इसी दिन कुछ हैवानों ने चलती बस में एक लड़की का रेप किया था। दिल्ली की सड़कों पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे हिंदुस्तान को हिलाकर रख दिया था। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के बाद इंडिया गेट पर कई दिनों तक प्रदर्शन भी हुए। इसके बाद रेप कानून में न्यायिक स्तर पर बड़े बदलाव करने पड़े। वहीं बॉलीवुड में सदियों से रेप के मुद्दे को बड़ी सख्ती से उठाया जाता रहा है। फिल्म 'दामिनी' हो या हाल ही में रिलीज हुई 'काबिल' आरोपियों को उनके गुनाह की सजा मिली। खैर फिल्मों में तो उन्हें सजा मिल गई लेकिन असल जिंदगी के आरोपियों को कब सजा मिलेगी यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल नजर डालते हैं ऐसी 5 फिल्मों पर जिनमें ऐसे सीरियस मुद्दे को उठाया गया।
Trending Videos
Nirbhaya gang rape bollywood film on Nirbhaya case
GANGAJAL - फोटो : file photo
गंगाजल
निर्देशन प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगाजल' ने बॉक्स आफिस पर जबर्दस्त कामयाबी हासिल की थी। फिल्म में रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए अजय देवगन जमीन आसमान एक कर देते हैं और अकेले ही सिस्टम में मौजूद भ्रष्ट लोगों से लड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya gang rape bollywood film on Nirbhaya case
BHOOMI - फोटो : file photo
भूमि
2017 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' भी रेप के विषय पर आधारित थी जिसमें संजय दत्त एक पिता की भूमिका में थे। फिल्म में वह अदिति राव हैदरी के पिता बने थे। बेटी का गैंग रेप कर दिया जाता है और बाप उसे इंसाफ दिलाने के लिए सबसे लड़ जाता है। 
Nirbhaya gang rape bollywood film on Nirbhaya case
raees kaabil - फोटो : file photo
काबिल
2017 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी रेप के मुद्दे पर आधारित हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन की शादी यामी गौतम के साथ होती है और वे एक-दूसरे का सहारा बन जाते हैं। दुर्भाग्य से उनकी इस अंधेरी दुनिया में हलचल तब मच जाती है जब यामी गौतम का रेप होता है और ऋतिक को समझ आता है कि पुलिस वाले उनके लिए कुछ करने वाले नहीं हैं तो वह खुद ही बदला लेने निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन
Nirbhaya gang rape bollywood film on Nirbhaya case
damini - फोटो : file photo
दामिनी
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'दामिनी' 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में रेप का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि रेप के विरोध में अपने परिवार से भी लड़ जाती हैं और आखिरकार पीड़ित को इंसाफ दिलाकर ही दम लेती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed