{"_id":"5e0f021ebeab9831d602abde","slug":"nirupa-roy-birthday-special-know-her-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में इस अभिनेत्री को देवी मानने लगे थे लोग, बाद में कहलाईं 'बॉलीवुड की मां'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असल जिंदगी में इस अभिनेत्री को देवी मानने लगे थे लोग, बाद में कहलाईं 'बॉलीवुड की मां'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nirupa roy
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बॉलीवुड की मां' के रोल में अगर किसी अभिनेत्री का नाम जेहन में उभरता है, तो वो अभिनेत्री हैं निरूपा रॉय। 4 जनवरी को जन्मीं निरूपा रॉय ने शुरुआती दौर में ग्लैमरस रोल भी किए। उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बस गए कि उन्हें 'बॉलीवुड की मां' का खिताब दे दिया गया।
2 of 5
Nirupa Roy
- फोटो : twitter
निरूपा रॉय का जन्म गुजरात में हुआ था। उनकी शादी 15 साल की उम्र में कमल रॉय से हुई थी। शादी के बाद निरूपा रॉय मुंबई पहुंचीं। उनके दो बेटे हुए- योगेश और किरण। निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद निरूपा राय ने अपना नाम बदल लिया।
3 of 5
Nirupa Roy
- फोटो : twitter
मां के रोल में निरूपा रॉय को तो हर किसी ने देखा है लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था। देवी के किरदार में निरूपा रॉय ने ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच में देवी मानने लगे थे। यही नहीं लोग तो उनके घर जाकर उनके पैर छूते थे और भजन गाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nirupa roy
- फोटो : file photo
निरूपा रॉय को 50 के दशक की धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। उन्होंने अभिनेता त्रिलोक कपूर के साथ दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं। इसके अलावा वो कई फिल्मों में बतौर मेन लीड ग्लैमरस रोल में भी दिखीं। जहां 50 के दशक में निरूपा रॉय को 'देवी' माना जाता था तो वहीं 70-80 के दशक में निरूपा रॉय ने इतनी फिल्मों में मां का किरदार निभाया कि उन्हें असल जिंदगी में 'मां' कहा जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
Nirupa Roy
निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे अभिनेताओं की मां का रोल निभाया। साल 1999 में आई फिल्म 'लाल बादशाह' में अमिताभ बच्चन और निरूपा रॉय दोनों आखिरी बार मां-बेटे के रोल में दिखे। निरूपा रॉय ने अपने 5 दशक के लंबे बॉलीवुड करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।