फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की 'मां' बन सुपरहिट हुई ये अभिनेत्री, कभी देवी समझकर लोग करते थे पूजा

Sat, 12 Oct 2019 03:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Oct 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Nirupa Roy Death Anniversary She portraying character roles of the Indian mother
nirupa roy - फोटो : Social Media

हिन्दी सिनेमा में निरूपा रॉय को ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने किरदारों से मां के चरित्र को नया आयाम दिया। निरूपा रॉय को लोग 'बॉलीवुड की मां' के नाम से भी जानते हैं। चार जनवरी 1931 को गुजरात के बलसाड में जन्मी निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला बेन था। निरूपा राय का 13 अक्टूबर 2004 को दिल का दौरा पड़ जाने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Nirupa Roy Death Anniversary She portraying character roles of the Indian mother
nirupa roy - फोटो : Social Media

निरूपा राय ने 1946 में अपना फिल्मी जीवन गुजराती फिल्मों से शुरू किया। उनकी पहली फिल्म 'रणकदेवी' थी और फिर उन्होंने अपने पचास साल के करियर में लगभग पांच सौ फिल्मों में काम किया। निरूपा रॉय ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में कीं उनमें से ज्यादातर में वो मां के किरदार में ही नजर आईं, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि निरूपा रॉय ने एक-दो नहीं बल्कि 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था और एक फिल्म में बोल्ड सीन भी दिया था।

Nirupa Roy Death Anniversary She portraying character roles of the Indian mother
nirupa roy - फोटो : Social Media

निरूपा रॉय ने देवी के किरदार में इस कदर छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच की देवी मानने लगे थे। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि लोग उनके घर जाकर उनके पैर छूते और भजन गाते थे। उन्हें खासतौर पर सीता और पार्वती की भूमिकाओं में बहुत सराहा गया। 'मुनीम जी' से उन्होंने मां की भूमिकाएं करना शुरू कीं। इस फिल्म में वह अपने से बड़ी उम्र के देवानंद की मां बनीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirupa Roy Death Anniversary She portraying character roles of the Indian mother
nirupa roy - फोटो : Social Media

50 के उस दशक में निरूपा रॉय को धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ उन्होंने दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं। त्रिलोक कपूर के साथ इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हिट रही। उनको साल 2004 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार ने की थी चार शादियां, जानिए अब कहां हैं और क्या करती हैं उनकी पत्नियां?

विज्ञापन
Nirupa Roy Death Anniversary She portraying character roles of the Indian mother
nirupa roy - फोटो : social media

निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल प्ले किया और उन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। दर्शकों ने उन्हें 'दीवार', 'खून पसीना', 'मर्द' और 'अमर, अकबर एंथनी' में अमिताभ बच्चन की मां के रूप में खूब पसंद किया। निरूपा रॉय की एक इच्छा थी कि वह फिल्म में किसी पागल महिला का रोल करें लेकिन उससे पहले ही वो चल बसीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed