फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ से पहले आया सीरियल ‘रक्षाबंधन’, भोजपुरी की इस अभिनेत्री को मिला दमदार रोल

Wed, 21 Jul 2021 03:32 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 21 Jul 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Nishant Singh and sanchita, nyra Banerjee’s new show Raksha Bandhan launch before Akshay film release
रक्षाबंधन फिल्म और सीरियल का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

देश में सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड के रूप में अपना नाम बना चुके अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्सुकताएं हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी पिछले महीने ही मुंबई में शुरू हुई है लेकिन इस फिल्म के पूरा हो पाने से पहले ही इसी नाम का एक धारावाहिक छोटे परदे पर शुरू हो गया है। इस धारावाहिक में ‘बिग बॉस’ फेम निशांत मलकानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ इस धारावाहिक में दिखाई दे रही हैं भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री संचिता बनर्जी। वहीं अक्षय कुमार वाली ‘रक्षा बंधन’ में उनके साथ भूमि पेडनेकर को साइन किया गया है और फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों के किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत कर रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज होने से पहले ही उसी नाम का सीरियल आ जाने से फिल्म के कारोबार पर असर पड़ेगा या नहीं, ये तो दर्शक ही तय करेंगे, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म की चर्चा का इस सीरियल को काफी फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।

Nishant Singh and sanchita, nyra Banerjee’s new show Raksha Bandhan launch before Akshay film release
रक्षाबंधन फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

पिछले साल के एलान के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन'  इस साल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। दीवाली इस साल 4 नवंबर को है और भैया दूज की पूजा होगी फिल्म की रिलीज के ठीक अगले दिन यानी 6 नवंबर को। अपनी फिल्म के इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था, एक ऐसी कहानी जो आपके दिल को इतनी गहराई से और तुरंत छू लेती है। यह मेरे करियर की ऐसे फिल्म है जिसको मैंने तुरंत साइन किया है। रक्षा बंधन फिल्म को मैं अपनी बहन अलका और इस दुनिया में सबसे प्यारे भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित करता हूं।‘

Nishant Singh and sanchita, nyra Banerjee’s new show Raksha Bandhan launch before Akshay film release
रक्षाबंधन सीरियल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं, धारावाहिक ‘रक्षाबंधन’ की कहानी राजस्थान के देवरिया गांव के एक बहन और भाई के अटूट रिश्ते की है। जहां बहन अपने भाई की हर मुश्किल में उसकी ढाल बनी खड़ी रहती है। अपने भाई शिवराज पर आए हर संकट का निवारण करती है उसकी बहन रसाल। जो ये मानती है कि अगर एक भाई अपनी बहन से राखी बंधवा के उसकी रक्षा का वचन दे सकता है तो एक बहन अपने भाई से राखी बंधवा के उसकी रक्षा का वचन क्यों नही दे सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nishant Singh and sanchita, nyra Banerjee’s new show Raksha Bandhan launch before Akshay film release
रक्षाबंधन सीरियल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

धारावाहिक ‘रक्षाबंधन’ की कहानी में नया मोड तब आता है जब इनकी जिंदगी में सौतेली मां आती है जो इन बहन भाई को अलग करने की और उनकी संपत्ति और जायदाद हडपने की कोशिश करती है।इसके बाद कैसे एक बहन अपने भाई को बचाने के लिए जुगत भिड़ाती है और कैसे अपनी सौतेली मां की हर साजिश को नाकाम करने की कोशिश करती है, इसी पर इस धारावाहिक ‘रक्षाबंधन’ की कहानी आधारित है।

विज्ञापन
Nishant Singh and sanchita, nyra Banerjee’s new show Raksha Bandhan launch before Akshay film release
रक्षाबंधन सीरियल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

धारावाहिक ‘रक्षाबंधन’ में रसाल का रोल हार्दिक शर्मा ने और शिवराज की भूमिका अजिंक्य मिश्रा ने निभाई है। सीरियल में चकोरी का रोल नायरा बनर्जी कर रही हैं जिन्होंने हिंदी और साउथ इंडस्ट्री में काफी काम किया है। स्टार प्लस के शो ‘दिव्य दृष्टि’ और ‘एक्सक्यूज मी मैडम’ में भी उनकी अदाकारी काफी सराही गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed