{"_id":"5c85d4dabdec2214130e562d","slug":"nita-ambani-dances-to-krishna-bhajan-achyutam-keshavam-at-a-mesmerising-musical-fountain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे आकाश की शादी में कृष्ण भजन पर झूमकर नाचीं नीता अंबानी, खड़े होकर मेहमानों ने बजाई तालियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे आकाश की शादी में कृष्ण भजन पर झूमकर नाचीं नीता अंबानी, खड़े होकर मेहमानों ने बजाई तालियां
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने 9 मार्च को सात फेरे लिए । देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में देश-विदेश में हस्तियां नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंची थीं । आकाश की बरात में बॉलीवुड के बड़े स्टार जैसे शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, मीका सिंह और गौरी खान बराती बने । ये सभी स्टार नाचते-नाचते वेन्यू तक पहुंचे ।
2 of 5
nita ambani
शादी के बाद 10 मार्च को एक रिसेप्शन पार्टी हुई । इस पार्टी में भी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की । शादी में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक में नजर आए । बहू को घर लाने की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी ।
3 of 5
Akash Nita Ambani
- फोटो : amar ujala
शादी से पहले भी कई फंक्शन हुए । हाल ही में म्यूजिकल फाउंटेटन कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है । इस कार्यक्रम में नीता अंबानी 'अच्युतम केशवम' भजन पर रासलीला करती नजर आ रही हैं । म्यूजिक फांउटेन के बीच नीता अंबानी का डांस देख सभी हैरान रह गए ।
नीता अंबानी एक बेहतरीन डांसर हैं । इससे पहले अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी वो डांस करती नजर आई थीं । एक बार फिर उन्होंने अपनी कला से लोगों को मोहित कर लिया । डांस खत्म होने के बाद मुकेश अंबानी खुद उन्हें लेने स्टेज पर पहुंचे ।
विज्ञापन
5 of 5
nita ambani
मुकेश अंबानी, नीता का हाथ थामकर उन्हें स्टेज से नीचे लाए । मेहमानों ने खड़े होकर नीता के लिए तालियां बजाईं । वहीं नीता ने भी हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया । बता दें कि 10 मार्च को हुए रिसेप्शन की भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।