{"_id":"606319b48ebc3ee61b33592c","slug":"nita-ambani-luxury-jet-worth-98-crores-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 230 करोड़ के प्राइवेट जेट से सफर करती हैं नीता अंबानी, अंदर से दिखता है इतना लग्जरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: 230 करोड़ के प्राइवेट जेट से सफर करती हैं नीता अंबानी, अंदर से दिखता है इतना लग्जरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीता अंबानी का प्राइवेट जेट
- फोटो : Twitter
Link Copied
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड 'नोरिटेक' के कप में चाय पीकर करती हैं। नीता अंबानी के बैग्स में भी हीरे जड़े होते हैं। नीता जितना बिजनेस वर्ल्ड में फेमस हैं, उतनी ही अपने ग्लैमर अवतार के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पति मुकेश भी उनके इस लग्जरी लाइस्टाइल को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
Trending Videos
2 of 5
नीता अंबानी का प्राइवेट जेट
- फोटो : Twitter
नीता लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ बेशकीमती चीजों की शौकीन भी हैं। मिसेज अंबानी महंगी गाड़ियों में तो घूमती ही हैं साथ ही उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी हैं जिसमें वो सफर करना पसंद करती हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी के 44वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें प्राइवेट जेट तोहफे में दी थी। चलिए हम आपको उसकी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नीता अंबानी का प्राइवेट जेट
- फोटो : Twitter
इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 230 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट उनके 44वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इस जेट में एक साथ 10-12 लोग सफर कर सकते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी जहां अपने बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं।
4 of 5
नीता अंबानी का प्राइवेट जेट
- फोटो : Twitter
मुकेश अंबानी ने जेट को नीता की पसंद और जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। इस विमान के अंदर सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। विमान के अंदर एक डायनिंग हॉल है। वहीं उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी मौजूद है। नीता को कई बार इससे सफर करते देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
नीता अंबानी का प्राइवेट जेट
- फोटो : Twitter
प्राइवेट जेट में मनोरंजन और गेमिंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। यहां पर म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन की भी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। पेज 3 पार्टीज, आईपीएल के मैच या फिर कई फैशन शोज के दौरान भी नीता अंबानी का ग्लैमरस अवतार नजर आ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X