सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काला चश्मा और तीन लेयर वाला मास्क लगाने पर शाहिद कपूर जमकर हो रहे ट्रोल, फैंस बोले- 'ये कौन-सा फैशन है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 31 Mar 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Spotted at the Airport, Gets Trolled for using Three Layered Mask
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय के दम पर बल्कि अपने गुड लुक्स से भी लोगों के दिल में जगह बनाई है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। शाहिद का लुक देखकर इस बार फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। इसकी वजह है उनका तीन परतों वाला मास्क और काला चश्मा।

Trending Videos
Shahid Kapoor Spotted at the Airport, Gets Trolled for using Three Layered Mask
शाहिद कपूर - फोटो : instagram/shahidkapoor

हाल ही में शाहिद को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है लेकिन उन्हें पहचानना काफी मुश्किल था। दरअसल, शाहिद ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तीन परतों वाला मास्क, एक काला चश्मा और फेस शील्ड लगाई हुई थी। जिसकी वजह से उन्हें पहचान पाना नामुमकिन था। लेकिन अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। न सिर्फ वायरल बल्कि शाहिद के इस लुक के लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Spotted at the Airport, Gets Trolled for using Three Layered Mask
शाहिद कपूर - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

फैंस ने शाहिद की ये तस्वीरें देखने के बाद अटकलें लगाना शुरू कर दिया और खूब खरी खोटी सुनाई। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, कुछ ज्यादा नहीं हो गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यह कौन सा और कैसा फैशन है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिख डाला कि भई जब इतना ही डर है तो घर से बाहर ही क्यों निकल रहे हो। 

Shahid Kapoor Spotted at the Airport, Gets Trolled for using Three Layered Mask
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram

बता दें कि बीते दिनों भी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। शाहिद और मीरा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों का नाम बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में टॉप पर आता है। भला ऐसा हो भी क्यों न, आए दिन जोड़ा अपने रोमांटिक फोटोज और वीडियोज शेयर करता रहता है। फैंस भी इनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Spotted at the Airport, Gets Trolled for using Three Layered Mask
शाहिद कपूर - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद साल 2019 में फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed