फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitesh Tiwari: वरुण धवन की 'बवाल' को मिली आलोचना से नितेश तिवारी पर पड़ा असर? निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 21 Sep 2023 05:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Talks about criticism of Varun Dhawan Jahanvi Kapoor Bawaal says Cannot please everyone
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

यूं तो बॉलीवुड के प्रशंसित निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपने अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'बवाल' की चर्चा भी कम नहीं हुई थी। जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले और उसके बाद काफी 'बवाल' मचा कर रखा था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई घटनाओं पर आधारित इस फिल्म ने जहां रिलीज से पहले अपने कंटेंट को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं बाद में फिल्म को खूब ट्रोल भी किया गया था। अब इतने दिनों बाद निर्देशक नितेश तिवारी ने 'बवाल' को मिली आलोचना पर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। चलिए जानते हैं क्या बोले निर्देशक...

Nitesh Tiwari Talks about criticism of Varun Dhawan Jahanvi Kapoor Bawaal says Cannot please everyone
बवाल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'दंगल','छिछोरे' और 'तरला' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले नितेश तिवारी इस समय डिज्नी+हॉटस्टार पर फिल्म 'तुमसे ना हो पाएगा' के साथ एक लेखक के रूप में वापसी कर रहे हैं। लेकिन उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'बवाल' को लेकर होने वाले सवाल-जवाब उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत 'बवाल' के मिली मिश्रित समीक्षाओं और प्रतिक्रियाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि वह आलोचनाओं को किस तरह से देखते हैं।
Nitesh Tiwari Talks about criticism of Varun Dhawan Jahanvi Kapoor Bawaal says Cannot please everyone
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी ने इस इंटरव्यू में बताया कि वह फीडबैक कैसे लेते हैं। उन्होंने कहा,  'हम जिस गोल्डन नियम का पालन करते हैं वह यह है कि हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते। प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। ज्यादातर समय, मैं अपने लेखक मित्रों के साथ लिखता हूं, लेकिन हर कोई प्रतिक्रिया देने के लिए मौजूद होता है। मैं आम तौर पर उन लोगों से फीडबैक लेता हूं जो मेरे प्रति स्पष्ट होते हैं, क्योंकि अच्छी बातें कहना आसान होता है। हालांकि, मुझे रचनात्मक प्रतिक्रिया में दिलचस्पी है। मैं इसे बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Talks about criticism of Varun Dhawan Jahanvi Kapoor Bawaal says Cannot please everyone
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

जब उनसे पूछा गया कि क्या एक फिल्म पर लगातार मिल रही आलोचना  के बाद उनके लिए किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करना क्या आसान था, जैसे  बवाल को ही ले लें तो। नितेश ने कहा, 'आपको इसे सही भावना से लेना होगा और संदर्भ और उस स्थान को समझना होगा जहां से व्यक्ति आ रहा है। यदि यह आपको समझ में आता है, तो आप उस व्यक्ति के साथ शांति में हैं और यदि यह आपके लिए समझ में नहीं आता है, तो इससे आपको परेशान नहीं होना चाहिए। यह बस इतना आसान है।' 

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Talks about criticism of Varun Dhawan Jahanvi Kapoor Bawaal says Cannot please everyone
निर्देशक नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

नितेश ने अपने प्वॉइंट को विस्तार से समझाते हुए कहा, 'मैंने इसे अपने विज्ञापन के दिनों से देखा है। कई बार काम की आलोचना भी हो जाती है। यही खेल की प्रकृति है। आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते। जितना अधिक आप इसे स्वीकार करेंगे, उतना अधिक आपको शांति मिलेगी। यह पहली बार नहीं है, यह आखिरी बार नहीं होगा।' वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर 'बवाल' की कहानी एक ऐसे शिक्षक की प्रेम कहानी है, जो इतिहास पढ़ाता है। लेकिन वह छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है, जो बाद में 'बवाल' का कारण बनता है। 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed