{"_id":"64ca093398d333fce8058fe6","slug":"nitin-desai-demise-industry-colleagues-riteish-deshmukh-siddhartha-basu-wrote-condole-note-for-art-director-2023-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से सदमे में बॉलीवुड, रितेश देशमुख समेत इन सितारों ने जताया शोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से सदमे में बॉलीवुड, रितेश देशमुख समेत इन सितारों ने जताया शोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
नितिन देसाई,रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'1942 ए लव स्टोरी' 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'ख़ाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई का शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि नितिन देसाई ने चाण्क्य और तमस जैसे धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पहली बार '1942 ए लव स्टोरी' में उनके काम के लिए नोटिस किया गया। नितिन देसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों भी जीते हैं।
2 of 7
नितिन देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच रितेश देशमुख, सिद्धार्थ बसु और नील नितिन मुकेश जैसे इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारों ने दिग्गज कला निर्देशक नितिन देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, निर्देशक ने बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में फांसी लगा ली। इसके साथ ही पुलिस ने आत्महत्या करने की आशंका भी जताई है।
3 of 7
सिद्धार्थ बसु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, सिद्धार्थ बसु जिन्होंने देसाई के साथ लोकप्रिय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'दस का दम' में उनके साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि अपने दोस्त और कलात्मक सहयोगी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए नितिन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,'' उन्होंने हमारे कई शो- केबीसी, कामजोर कादी, हार्टबीट, ब्लफमास्टर, दस का दम, सच का कामना के लिए सेट किए थे। ओम शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नील नितिन मुकेश
- फोटो : social media
नील नितिन मुकेश जिन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'जेल' में नितिन देसाई के साथ काम किया था। उन्होंने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी मौत की खबर को स्वीकार करना काफी मुश्किल है। उन्होंने उनके बारे में एक भावुक नोट लिखते हुए कहा, ''हमारे प्यारे नितिन देसाई अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए हैं। वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। एक दूरदर्शी कलाकार, जो न केवल अपने शिल्प को बल्कि लोगों को समझते हैं। वह एक सकारात्मक आत्मा थे, जो लोगों में केवल प्यार फैलाते थे। भगवान उनके परिवार को ताकत देते हैं। ओम शांति।''
विज्ञापन
5 of 7
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई को ट्विटर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा,'' मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है। मैं उन्हें वर्षों से जानता था। वह शांत स्वभाव, विनम्र, महत्वाकांक्षी और एक दूरदर्शी इंसान थे। ओम शांति। उन्होंने भारतीय सिनेमा के विकास में अपना योगदान दिया है। उनके निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।