{"_id":"65901e1604e8129afa04fc81","slug":"no-to-surrogacy-dino-morea-on-family-planning-i-do-not-want-surrogate-womb-want-child-but-not-without-a-wife-2023-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NO to Surrogacy: मुझे नहीं चाहिए किराए की कोख, बच्चे चाहता हूं लेकिन बिना बीवी के कतई नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
NO to Surrogacy: मुझे नहीं चाहिए किराए की कोख, बच्चे चाहता हूं लेकिन बिना बीवी के कतई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:11 PM IST
सार
डीनो मोरिया ने हाल ही में पहली बार अपने निजी जीवन को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए ये भी कहा कि फिल्म जगत के चलन के मुताबिक उन्हें सिंगल पैरेंट बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 6
डीनो मोरिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता डीनो मोरिया हमेशा से ही अपने निजी जीवन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर उनके साथ क्रिसमस मनाने वाले डीनो मोरिया ने हाल ही में पहली बार अपने निजी जीवन को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए ये भी कहा कि फिल्म जगत के चलन के मुताबिक उन्हें सिंगल पैरेंट बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह पिता बनना चाहते हैं लेकिन इसके लिए पहले उन्हें बच्चे की मां की जरूरत है।
2 of 6
डीनो मोरिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेरोगेसी, एडॉप्शन या शादी कर के पिता बनने में से किसी एक को चुनने के सवाल पर हालिया बातचीत में डीनो ने साफ कहा, “मैं पिता बनना चाहता हूं। मैं एक पार्टनर चाहता हूं। मैं इसे अकेले नहीं करना चाहता, मुझे एक साथी की जरूरत है। इसलिए, मैं अकेला पिता नहीं बनना चाहूंगा। मैं जानता हूं, मैं बहुत अच्छा पिता बनूंगा।”
3 of 6
डीनो मोरिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने शो 'मेंटलहुड' में डिनो मोरिया ने एक सिंगल फादर का किरदार निभाया था। इस सीरीज में उनके साथ करिश्मा कपूर, श्रुति सेठ, शिल्पा शुक्ला, संध्या मृदुल, तिलोत्मा शोम और संजय सूरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। इस इंटरव्यू में डीनो मोरिया ने अपने पूर्व रिश्तों पर भी चर्चा की।
डीनो मोरिया- द एम्पायर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिश्तों को लेकर गॉसिप लिखने वालों की खास दिलचस्पी के बारे में डीने ने कहा, “जब आप किसी के साथ रिश्ते में हैं और आप किसी दोस्त के साथ बाहर जाते हैं तब भी आपके बारे में कितना कुछ लिखा जाता है। ना चाहते हुए भी इंसान सोचने लग जाता है कि इतना लिखा जा रहा है तो जरूर कुछ तो होगा। इसीलिए मैंने फैसला किया कि मेरा निजी जीवन मेरा अपना है। आप मुझसे मेरे काम के बारे में पूछिए मैं आपको सब बताऊंगा लेकिन मेरा निजी जीवन सिर्फ मेरा है और सबको इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।”
डीनो मोरिया-बिपाशा बसु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डीनो मोरिया से उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में पूछने पर उन्होंने झट से बिपाशा बासु का नाम लिया। फिल्म ‘राज’ की मेकिंग के दिनों में डीनो मोरिया और बिपाशा बासु के करीबी रिश्तों की खबरें सुर्खियां बनती रही हैं। बाद में उनका नाम अभिनेत्री लारा दत्ता और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से भी जुड़ा, लेकिन न डीनो ने और न कभी उनकी किसी महिला दोस्त ने ही इस बारे में मीडिया के सामने कुछ कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।