फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi: नोरा को मिली थी पॉपुलर एक्टर को डेट करने की सलाह? बॉलीवुड पीआर को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

Mon, 31 Jul 2023 08:31 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 31 Jul 2023 08:31 AM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi Exposes The Dark Side Of Bollywood PR Reveal she Asked To Date Famous Actors For Promotions read
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। मुख्य रूप से नोरा अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में अपने 'दिलबर' गाने से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। एक्ट्रेस ने फिल्म 'रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' (2014) के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इसके अलावा पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन का हिस्सा भी रह चुकी हैं।


 
Nora Fatehi Exposes The Dark Side Of Bollywood PR Reveal she Asked To Date Famous Actors For Promotions read
नोरा फतेही - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। नोरा कई हिट गानों और म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक उनकी हर अदा पर अपना दिल हार बैठे। जहां एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पीआर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

Ram Charan: कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करते राम चरण, अभिनेता की अलमारी की सबसे सस्ती चीज जान होगी हैरानी

Nora Fatehi Exposes The Dark Side Of Bollywood PR Reveal she Asked To Date Famous Actors For Promotions read
नोरा फतेही - फोटो : insta

एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा,  “एक बात जो मुझे लगातार बताई गई है वह यह है कि, आप जानते हैं, लोगों को डेट करना चाहिए, विशिष्ट लोगों और प्रसिद्ध अभिनेताओं को डेट करना चाहिए और पीआर के लिए डेट करना चाहिए। मैंने उनमें से किसी की भी बात नहीं सुनी। मुझे खुशी है कि मैंने किया था। मैं नियम बनाती हूं और अपनी शर्तों पर काम करती हूं। सफलता मेरे पास किसी दूसरे शख्स या किसी पॉपुलर एक्टर की वजह से नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi Exposes The Dark Side Of Bollywood PR Reveal she Asked To Date Famous Actors For Promotions read
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू को देखने के बाद कुछ नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके सपोर्ट में भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "उसने अभिनेता को डेट नहीं किया बल्कि सीधे मालिक के पास चली गई," जबकि दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "वह सही हैं और वह बहुत लंबा सफर तय कर चुकी हैं।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "केवल अंगद बेदी को डेट किया, हाहा और अब सुकेश के बाद शादीशूदा भूषण कुमार के पास पहुंच गई हैं।"

Kajol: काजोल ने पंडित के सामने रखी थी शादी की प्रक्रिया जल्दी खत्म करने की मांग, अजय देवगन से भी कही थी यह बात
 
विज्ञापन
Nora Fatehi Exposes The Dark Side Of Bollywood PR Reveal she Asked To Date Famous Actors For Promotions read
नोरा फतेही - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही को आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में देखा गया था। उन्होंने 'जेहदा नशा' गाने में एक छोटा सा रोल प्ले किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- OMG 2: 'ओएमजी 2' में बदलेगा अक्षय कुमार का भगवान शिव का किरदार? फिल्म की रिलीज के रास्ते में आई एक और अड़चन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed