राजकुमार राव की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में होती है। अभिनेता ने अपने दम पर बॉलीवुड में जो पहचान बनाई है उसे मिटा पाना बहुत ही मुश्किल है। राजकुमार राव अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं और आज अभिनेता के उन्हीं फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, राजकुमार राव फिल्मों के अलावा पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं और जब उसमें उनके साथ नोरा फतेही जैसी अभिनेत्री हों तो कहने ही क्या। नोरा फतेही के साथ उनके गाने 'अच्छा सिला दिया' का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है।
Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, टूटे आशिक के रूप में जंचे एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज टी-सीरीज ने नोरा फतेही और राजकुमार राव अभिनीत 'अच्छा सिला दिया' नाम के अपने नए म्यूजिक वीडियो का टीजर साझा किया है। जैसा गाने के नाम से पता लग रहा है गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। 'अच्छा सिला दिया' में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं, जिसका दर्द अभिनेता के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। टीजर की शुरुआत राजकुमार राव के नोरा फतेही की तरफ बंदूक ताने खड़े रहने से होती है, जो किसी और के साथ खड़ी होती हैं। गाने के इस टीजर वीडियो में राजकुमार का कभी न देखा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को एक बार फिर उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रहा है।
Nora Fatehi: नोरा फतेही को गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर, बदले में दिया था यह ऑफर
लोगों को पसंद आई राजकुमार राव और नोरा की केमिस्ट्री
नोरा के इश्क में टूटे आशिक के रोल में नजर आ रहे राजकुमार राव अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने निकले हैं। राजकुमार राव और नोरा फतेही के इस गाने को जानी ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं इसको आवाज बी प्राक ने दी है। निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो रिलीज करते हुए लिखा, 'इश्क की बाजी में किसकी होगी जीत और कौन जाएगा हार?' टीजर देखकर ही लोगों को अंदाजा हो गया है कि स्क्रीन पर राजकुमार राव और नोरा फतेही की केमिस्ट्री आग लगाने वाली है। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर दोनों कलाकारों के अभिनय की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें, यह गाना 19 जनवरी, 2023 को रिलीज होगा।
Netflix 2023: सामने आई 'एक्सट्रेक्शन 2' 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 प्रोजेक्ट की रिलीज डेट, इस अंदाज में हुआ एलान
इन फिल्मों में राजकुमार आएंगे नजर
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल 2022 में अभिनेता की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों में 'बधाई दो', 'हिट: द फर्स्ट केस' और 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' शामिल हैं। तीनों ही पहली दोनों फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, वहीं 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस साल राजकुमार राव बहुत जल्द 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर काम करती दिखाई देंगी