अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इस गाने के बोल 'पछताओगे' है और इसमें नोरा विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस आंकड़े से ही लगा सकते हैं कि रिलीज के महज 5 दिन के अंदर ही इसे अब तक 3 करोड़ 88 लाख लोग देख चुके हैं। गाने के सुपरहिट होते ही इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई। इस दौरान नोरा और विक्की ने एक साथ 'पछताओेगे' गाने पर डांस किया। डांस के दौरान नोरा Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं। नोरा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि नोरा ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो उप्स मोमेंट का शिकार होने से बची हों। जानिए अब तक कौन-कौन सी अभिनेत्रियां उप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी या होते-होते बचीं।
नोरा सहित 7 अभिनेत्रियां हो चुकीं Oops मोमेंट का शिकार, शिल्पा की तो क्रूज पर उड़ने से बची थी ड्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का। शिल्पा कुछ दिन पहले परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस बीच शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा लेती हुई और पोज देती दिखाई दीं। इस दौरान शिल्पा की ड्रेस हवा में उड़ने लग जाती है। शिल्पा किसी तरह अपनी ड्रेस को तुरंत संभाल लेती हैं। इस तरह से शिल्पा Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच जाती हैं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भी नाम शामिल है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही थीं। गाना गाते समय प्रियंका उप्स मोमेंट की शिकार हो गई और उन्हें पता भी न चला। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही थीं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना था। जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही थी, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही थीं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला।
यह भी पढ़ें:- जेठ का गाना गाते Oops मूमेंट की शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो में पति निक भी दिखे अनजान
'लैक्मे फैशन वीक' 2018 के दौरान शाहिद कपूर की पत्नी भी इसका शिकार हो चुकी हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए रैंप वॉक किया था। पत्नी मीरा के साथ रोमांटिक डांस करते वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद तस्वीरें वायरल हो गईं। दरअसलस, डांस के दौरान मीरा का दुपट्टा उनके बालों में फंस गया। यह Oops मोमेंट सभी ने अपने कैमरे में कैद किया।
साल 2018 में फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने साल 2018 का कैलेंडर लॉन्च किया। इस पार्टी में बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे। इस लॉन्च के दौरान करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड अनुषा डांडेकर पर लोगों की नजरे टिकीं। अनुषा अक्सर बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं और इस मौके पर भी उन्होंने अपने लुक से लोगों को आकर्षित किया। पार्टी में अनुषा ने नारंगी रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थी। इस मौके पर जब अनुषा मीडिया को पोज दे रही थीं तभी Oops मोमेंट का शिकार हो गईं।

कमेंट
कमेंट X