सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करण देओल ने पहली बार कबूला, पापा सनी के सामने किसिंग सीन करते हुए कैसी हुई थी हालत?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 28 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol son Karan Deol revealed His Experience Of Kissing In Front Of His Father
Karan Deol and Sunny Deol - फोटो : twitter

सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) का प्रमोशन जोर शोर से जारी है। एक इंटरव्यू में करण देओल ने पहली बार कबूला कि पापा सनी के सामने किसिंग सीन करने में उनकी क्या हालत हुई? वहीं, सनी देओल को भी बेटे के एक्शन सीन को लेकर काफी चिंता रही, जिसका खुलासा वे मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में पहले कर चुके हैं।

Trending Videos
Sunny Deol son Karan Deol revealed His Experience Of Kissing In Front Of His Father
Karan Deol and Sahher Bambba - फोटो : file photo

करण देओल ने इंटरव्यू में बताया कि कहानी में किसिंग सीन की बहुत जरूरत थी, लेकिन पापा के सामने किसिंग सीन को फिल्माने में मुझे बहुत अजीब सा लग रहा था। हालांकि बाद भी मुझे ये सीन कंप्लीट करना पड़ा। ऐसे रोमांटिक सीन को करने में कोई भी बेटा अपने पिता के सामने सहज नहीं हो सकता। इससे पहले फिल्म की कास्ट ने टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) के सेट पर खूब मस्ती की।

यह भी पढ़ें:- 'डांस इंडिया डांस' में पहुंची 'पल पल दिल के पास' की कास्ट, करीना से बोले करण- 'तारीख पे तारीख..'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol son Karan Deol revealed His Experience Of Kissing In Front Of His Father
डांस इंडिया डांस में पल पल दिल के पास की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

जीटीवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सनी कहते नजर आ रहे हैं कि पहले पापा ने हमें लॉन्च किया और अब मेरा समय आ गया है कि मैं बेटे को लॉन्च करूं। 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) भी बतौर जज मौजूद थीं। इस वीडियो में करण देओल, सहर बाम्बा और सनी देओल 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक रिलीज, अरिजीत ने दी आवाज

Sunny Deol son Karan Deol revealed His Experience Of Kissing In Front Of His Father
sunny deol and karan deol - फोटो : amar ujala mumbai
वीडियो के एक हिस्से में करण पिता सनी देओल के फेमस डायलॉग 'तारीख पे तारीख...' भी बोलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो सनी देओल की मिमिक्री करते हुए फिल्म पल पल दिल के पास का प्रमोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Sunny Deol son Karan Deol revealed His Experience Of Kissing In Front Of His Father
डांस इंडिया डांस में करण- सहर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में करण देओल की करीना कपूर खान के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए करण देओल ने लिखा- 'प्रमोशन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती है कि अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ सेट पर मौजूद रहने का मौका मिले।' करण की करीना के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed