{"_id":"5d66209c8ebc3e93c95efefd","slug":"priyanka-chopra-photoshops-herself-into-viral-picture-of-husband-nick-jonas-from-award-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक जोनस को अकेला देख मजाक उड़ाने लगे थे यूजर्स, अब प्रियंका ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक जोनस को अकेला देख मजाक उड़ाने लगे थे यूजर्स, अब प्रियंका ने दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 28 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : instagram
Link Copied
सोशल मीडिया पर निक जोनस (Nick Jonas) की एक तस्वीर इन दिनों छाई हुई है। तस्वीर में निक के दोनों भाई अपनी पत्नियों को किस कर रहे हैं और निक बीच में खड़े मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। यह तस्वीर वायरल होते ही यूजर्स निक का मजाक उड़ाने लगे। यूजर्स तस्वीर पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि प्रियंका कहां हैं? निक का मजाक उड़ता देख अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यूजर्स को एक और तस्वीर साझा कर करारा जवाब दिया है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक की वायरल तस्वीर को एडिट किया और दोबारा सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया। इस तस्वीर में प्रियंका अकेले खड़े निक की बाहों में हैं तो वहीं तस्वीर में निक के दोनों ओर उनके भाई पत्नियों को किस कर रहे हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'मैं तुम्हारे साथ हमेशा हूं निक जोनस। जोनस ब्रदर्स को ढेर सारी बधाई हो। मुझे तुम सब पर गर्व है।'
Nick Jonas with brother during concert
- फोटो : instagram
दरअसल, यह पूरा मामला एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड (VMA) से जुड़ा हुआ है। निक अपने दोनों भाइयों के साथ एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड (VMA) में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। जोनस ब्रदर्स ने VMA में करीब 11 साल बाद एक साथ परफॉर्म किया था। इस मौके पर निक के दोनों भाइयों की पत्नियां भी मौजूद थीं लेकिन निक अकेले ही थे। प्रियंका अवॉर्ड फंक्शन में उनके साथ नहीं पहुंची थीं।
विजेताओं के नाम की घोषणा के बाद जो जोनस ने अपनी पत्नी सोफी टर्नर और केविन जोनस ने अपनी पत्नी डेनियल को किस किया। ऐसे में सामने आई तस्वीर में निक दोनों के बीच सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आए। निक की यह तस्वीर चर्चा में आ गई। इस फोटो को देख यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे। कुछ निक से कमेंट कर पूछने लगे कि प्रियंका कहां हैं? तो वहीं कुछ उन पर तरस खाने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
nick jonas
- फोटो : instagram
एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड में जाने से पहले निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो पियानो बजाते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निक ने लिखा था -'VMA से पहले के पल। 11 साल में पहली बार अपने भाइयों के साथ VMAs स्टेज पर लौटने को लेकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।