संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म इंशाअल्लाह का एलान किया गया। लंबे समय बाद दोनों साथ काम करने वाले थे लेकिन अब भंसाली की इस फिल्म पर ताला लग गया है। कहा जा रहा है सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप कर रहे थे जिसके बाद भंसाली ने फिल्म का प्रोजेक्ट फिल्हाल बंद करने का फैसला किया।
'इंशाअल्लाह' के बंद होते ही सलमान ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीर, लिखा-'now chilling'
तस्वीर में सलमान खान किसी सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'अभी पेट पूजा किया है... अब आराम कर रहा हूं।'
Just finished peth Pooja ... now chilling
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान के इस कैप्शन के कई मायने निकाले जा रहे हैं कि क्या वो संजय लीला भंसाली पर तंज कस रहे हैं या फिर यूं हीं उन्होंने ये तस्वीर शेयर की है। वैसे सलमान की जब भी किसी शख्सियत से बनी नहीं है तो वो पब्लिकली तंज कसने में पीछे नहीं रहते। चाहे प्रियंका चोपड़ा हों या ऐश्वर्या राय, सलमान ने कई मौकों पर दोनों पर बिना नाम लिए निशाना साधा है।
इंशाअल्लाह की बात करें तो मुंबई मिरर ने जब सलमान से फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'फिल्म खामोशी के पहले से ही संजय के साथ दोस्ती है। वो मुझसे मनीषा कोइराला के जरिए मिले थे। इसके बाद हमने हम दिल दे चुके सनम में काम किया। जब वो ये फिल्म मेरे पास लेकर आए तो मुझे पसंद आई और इसे करने का फैसला लिया। मैं एक बात कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। मैं चाहता हूं कि वो ये फिल्म बनाएं।'
इससे पहले सलमान खान ने ट्वीट किया कि 'संजय लीला भंसाली की फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन इसके बावजूद मैं आपसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशाअल्लाह।' बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था।
