{"_id":"5d664a8c8ebc3e0168430072","slug":"ranu-mondal-sung-teri-meri-kahani-song-on-a-stage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से स्टेज तक पहुंचीं रानू मंडल, ऐसा गाना गाया कि तालियों से गूंज उठा हॉल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेलवे स्टेशन से स्टेज तक पहुंचीं रानू मंडल, ऐसा गाना गाया कि तालियों से गूंज उठा हॉल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
Link Copied
रानू मंडल (Ranu Mondal) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं । रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड का सफर, उन्होंने बड़ी तेजी और खूबसूरती से तय किया । उनका एक वीडियो वायरल हुआ और उन्होंने अब हिमेश रेशमिया के साथ गाना रिकॉर्ड कर लिया है । हाल ही में रानू का एक और वीडियो सामने आया है । इसमें वो स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं ।
Trending Videos
2 of 5
रानू मंडल
- फोटो : instagram
जी हां, रानू मंडल रेलवे स्टेश से उठकर अब स्टेज पर भी गाने लगी हैं । इस वीडियो में वो स्टेज पर गा रही हैं और उन्हें सैकड़ों लोग देख रहे हैं । वीडियो में रानू मंडल (Ranu Mondal) जैसे ही 'हैप्पी हार्डी और हीर' का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी...' गाती हैं, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठता है ।
रानू मंडल (Ranu Mondal) के इस वीडियो को देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं । इसके अलावा उनका एक और वीडियो सामने आया है । इसमें वह फिल्म 'हीरो' का 'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है' गाना गाती दिखाई दे रही हैं । ये वीडियो थोड़ा पहले का है।
रानू मंडल (Ranu Mondal) पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलेवे स्टेशन पर और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं लेकिन अब उनके हालात बदल चुके हैं ।
बॉलीवुड से ऑफर मिलने के बाद रानू का मेकओवर भी हुआ । उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। मेकओवर के बाद रानू को पहचानना मुश्किल हो गया है । दरअसल, रानू का ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।