नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में उनसे अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटे हैं। एक्ट्रेस को परेशानी में देख उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। मगर, इस बीच नोरा ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। जी हां, वर्क फ्रंट पर नोरा के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जिससे नोरा बेहद खुश हैं।
Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी नोरा के हाथ लगी बड़ी सफलता, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल नोरा फतेही ने अपने इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' के ग्लोबली हिट होने का अपडेट दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशी फैंस के साथ साझा की है। नोरा ने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' को ग्लोबल हिट बनाने को लेकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, नोरा के इस गाने पर 20 मिलियन व्यूज पूरे हो गए हैं। इस मौके पर नोरा ने एक वीडियो साझा करके खुशी का इजहार किया है।
नोरा ने अपने इस ट्रैक पर डांसर्स के रील्स के साथ एडिट किए हुए एक वीडियो को पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, '20 मिलियन प्लस व्यूज !!! डर्टी लिटिल सीक्रेट को ग्लोबल हिट बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया! साल का समर जैम! ट्रैक पर डांस करने के लिए आप लोगों का शुक्रिया! गाना अभी भी ट्रेंड कर रहा है मुझे पूरी टीम पर बहुत गर्व है! मेरे अकेले यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन प्लस व्यूज एक बड़ी बात है।'
बता दें कि नोरा फतेही अपने अभिनय के अलावा अपने डांस मूव्स के लिए भी जानी जाती हैं। उनका 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' सिंगल जून में रिलीज किया गया था, लेकिन इतने महीनों बाद भी इस ट्रैक को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है। इस गाने के वीडियो में नोरा का लुक भी कमाल का है। जानकारी के लिए बता दें ये गाना इंग्लिश में है और अंग्रेजी बीट पर नोरा अपने डांस मूव्स से लोगों को हैरान करती नजर आ रही हैं।