{"_id":"631442f6030c754dc5545eea","slug":"brahmastra-was-amitabh-bachchan-angry-with-ayan-mukerji-told-karan-johar-film-will-be-a-disaster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: अयान मुखर्जी की वजह से भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, करण जौहर के सामने ब्रह्मास्त्र को कहा 'डिजास्टर'!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: अयान मुखर्जी की वजह से भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, करण जौहर के सामने ब्रह्मास्त्र को कहा 'डिजास्टर'!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
brahmastra
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयान मुखर्जी की बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बायकॉट के बीच फिल्म को हिट कराने के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ के कलाकारों ने कमर कस ली है। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नार्थ इंडिया में इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं वहीं इन दोनों को साउथ में एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर का साथ मिला है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब अमिताभ बच्चन फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी से नाराज हो गए थे।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। उनका लुक भी हर किसी को पसंद आया है। लेकिन एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया कि शूटिंग के दिनों में अमिताभ बच्चन का गुस्सा अयान मुखर्जी और करण जौहर को झेलना पड़ा था। सामने आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अयान मुखर्जी द्वारा फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल लगातार बदला जा रहा था और इसी वजह से अमिताभ बच्चन परेशान हो गए थे।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
सूत्रों ने यह भी दावा किया कि अमिताभ ने करण जौहर से कहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो ‘ब्रह्मास्त्र’ एक ‘डिजास्टर’ साबित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अपने शेड्यूल को लेकर हमेशा अनुशासित रहते हैं और वह बार-बार फिल्म की शूटिंग के रीशेड्यूल से खुश नहीं थे और इसी वजह से उन्होंने करण जौहर से कहा था कि अयान अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और उसे फिल्म में पैसा लगाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि फिल्म एक डिजास्टर साबित होगी। हालांकि, अब अमिताभ बच्चन को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें इन दोनों कलाकारों के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय भी नजर आएंगे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही यह फिल्म तीन पार्ट में आएगी, जिसका पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज हो रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।