फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर अली खान से शादी करना चाहती हैं ये अभिनेत्री, करीना कपूर के सामने रखा प्रपोजल

Fri, 08 Jan 2021 04:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 08 Jan 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi Wants To Marry Taimur Ali Khan Here Is Kareena Kapoor Khan Reaction
तैमूर अली खान, करीना कपूर, नोरा फतेही - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित और सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाले स्टारकिड में तैमूर अली खान का नाम शामिल होता है। तैमूर अली कान जन्म के साथ ही तैमूर पॉपुलैरिटी में सबसे आगे पहुंच गए थे। तैमूर की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है अब बॉलीवुड की एक हॉट अभिनेत्री उनसे शादी करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने करीना के सामने प्रपोजल भी रख दिया है।

Nora Fatehi Wants To Marry Taimur Ali Khan Here Is Kareena Kapoor Khan Reaction
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल करीना कपूर खान एक रेडियो प्रोग्राम होस्ट करती हैं, जिसका नाम है व्हॉट वुमन वॉन्ट्स। इस शो में इस बार मेहमान के रूप में अभिनेत्री नोरा फतेही पहुंची थीं। नोरा ने इस दौरान करीना से ढेर साती बातें कीं। तो वहीं उन्होंने करीना के सामने एक प्रपोजल रख दिया। ये प्रपोजल था तैमूर अली खान संग शादी करने का।

Nora Fatehi Wants To Marry Taimur Ali Khan Here Is Kareena Kapoor Khan Reaction
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

करीना कपूर के शो  व्हॉट वुमन वॉन्ट्स में नोरा फतेही मेहमान के रूप में पहुंची थीं। करीना ने नोरा के साथ बातचीत के दौरान उनसे कहा कि 'मुझे और सैफ को आपके डांस मूव्स बहुत पसंद हैं।' इसके जवाब में नोरा फतेही ने भी देर ना करते हुए करीना के सामने तैमूर के लिए मैरिज प्रपोजल रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi Wants To Marry Taimur Ali Khan Here Is Kareena Kapoor Khan Reaction
नोरा फतेही - फोटो : Nora Fatehi Instagram

नोरा, करीना से कहती हैं, 'मुझे उम्मीद है कि जल्द ही जब तैमूर बड़े हो जाएंगे, तो हम मेरे और उनकी (तैमूर) की सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।' ये बात सुनकर करीना ने जवाब में कहा, 'वो अभी 4 साल का है। इसमें अभी बहुत समय लगेगा।' नोरा भी हंसते हुए कहती हैं कि, 'कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगी।'

विज्ञापन
Nora Fatehi Wants To Marry Taimur Ali Khan Here Is Kareena Kapoor Khan Reaction
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan

दोनों यानी नोरा और करीना की ये मजेदार बातें सुनकर सभी को बड़ा मजा आ रहा है। वहीं तैमूर की फैन फॉलोइंग का अंदाजा भी लगाया ही जा सकता है। बता दें कि करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। करीना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंज्वॉय कर रही हैं। वो कई बार अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती रहती हैं।

पढ़ें: जब एक इंटरव्यू के बाद पत्नी जया पर फूट पड़ा था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, खाने की टेबल पर हो गया था ऐसा माहौल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed