फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' के लिए स्पेनिश सीख रहीं 'दिलबर' नोरा, शूटिंग के लिए जल्द जाएंगी माल्टा

Thu, 16 Aug 2018 10:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nora learning Spanish for bharat
नोरा फतेही - फोटो : फाइल फोटो

नोरा फतेही जो 'दिलबर' की सफलता के बाद से ही उत्साह के घोड़े पर सवार हैं, अब अपनी उपलब्धियों में एक और सितारा जोड़ चुकी हैं। अभिनेत्री अब सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म में सहायक भूमिका निभाने जा रही हैं। ये खूबसूरत एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ काम शुरू करने माल्टा जाने वाली हैं और इसके लिए उन्होंने एक खास किस्म की तैयारी शुरू कर दी है। 




 

Nora learning Spanish for bharat
Nora Fatehi

उत्साही नोरा इस फिल्म में लैटिन किरदार निभा रही हैं, ऐसा किरदार जिसकी इस फिल्म की कहानी में दशकों लम्बी मौजूदगी होगी। यह किरदार पर्फेक्टली निभाने और इसके साथ पूरा इंसाफ करने के लिए नोरा ने स्पेनिश सीखनी शुरू कर दी है। नोरा ने कहा है, 'मैंने अपने एक बहुत अच्छे दोस्त से स्पेनिश का बेसिक पाठ लेना शुरू किया है। वे मुझे स्पेनिश लहजे के साथ अंग्रेजी बोलना और स्पेनिश भाषा में रोजमर्रा बालने वाले कुछ शब्द सिखा रहे हैं जिनका उपयोग मैं अपने वाक्यों में कर पाऊंगी।'
 

Nora learning Spanish for bharat
bharat
वहीं अगर बात की जाए फिल्म 'भारत' की तो 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने 'भारत' का टीजर रिलीज किया। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। ऐसे में आजादी की इस सालगिरह पर सलमान ने अपने फिल्म का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nora learning Spanish for bharat
Bharat
सलमान खान ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर देखने के बाद से ये साफ है कि 'भारत' की कहानी रिश्तों आधारित होगी। हालांकि वीडियो में सलमान खान दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन उनकी आवाज सुनी जा सकती है। इसमें सलमान कहते हैं, 'बाबू जी कहते थे- कुछ रिश्ते जमीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनों ही थे...'




 
विज्ञापन
Nora learning Spanish for bharat
bharat
फिल्म में सलमान खान की जोड़ी कटरीना कैफ के साथ जमेगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू, दिशा पटानी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखेंगे। पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन 'भारत' फिल्म से किनारा करते ही कटरीना कैफ को उनकी जगह साइन कर लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed