फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी पर बोलीं विद्या बालन, 'मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं'

Fri, 17 Mar 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 17 Mar 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Not a baby making machine, says Vidya Balan
विद्या बालन
चाहे एक आम लड़की हो या फिर कोई हीरोइन, सभी को शादी के बाद जिस सवाल का सामना करना पड़ता है वो है प्रेग्नेंसी और बच्चों को लेकर। विद्या बालन को भी कई बार इस सवाल का सामना करना पड़ा, खासकर तब कुछ वक्त पहले उन्हें कई बार अस्पतालों के चक्कर काटते देखा गया।

प्रेग्नेंसी पर बोलीं विद्या बालन, 'मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं'

Not a baby making machine, says Vidya Balan
विद्या बालन
लेकिन अब जाकर विद्या ने इस पर करारा जवाब दिया है। मिड-डे के मुताबिक इस बारे में जब विद्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा,'पता नहीं बच्चों को लेकर लोगों में इतना जुनून क्यों है ? मैं कोई बच्चे पैदा करने की मशीन तो हूं नहीं और वैसे भी दुनियाभर की आबादी बढ़ रही है, ऐसे में अगर कुछ लोगों के बच्चे नहीं होंगे तो कोई परेशानी की बात नहीं है।'

प्रेग्नेंसी पर बोलीं विद्या बालन, 'मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं'

Not a baby making machine, says Vidya Balan
विद्या बालन
विद्या की मानें तो उस वक्त वो बेहद परेशान हो गईं थी क्योंकि नॉर्मल तकलीफ में भी अस्पताल जाने पर लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगते थे।

विद्या ने आगे कहा,' मेरे और मेरे पति के अलावा किसी को कोई हक नहीं बनता कि वो हमारी जिंदगी में ताक-झांक करें। ये वाकई एक गंभीर बात थी। लोग भी मुझसे मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर फालतू के सवाल करते। आपको यकीन नहीं होगा कि शादी वाले दिन ही मेरे एक अंकल जी कह दिया था कि अगली बार जब मैं तुमसे और सिद्धार्थ से मिलूं तो दो नहीं तीन लोग दिखने चाहिए। मैं कुछ कह नहीं पाई, बस मुस्कुरा दी क्योंकि उस वक्त हम अपना हनीमून तक डिसाइड नहीं कर पाए थे और वो बच्चों की बात कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर बोलीं विद्या बालन, 'मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं'

Not a baby making machine, says Vidya Balan
विद्या बालन
फिलहाल विद्या को बच्चों की कोई जल्दी नहीं है और वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर आया जिसे खूब पसंद किया गया। ये फिल्म वेश्याओं की स्थिति पर आधारित है जिसमें विद्या एक कोठे की मालकिन के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर बोलीं विद्या बालन, 'मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं'

Not a baby making machine, says Vidya Balan
'बेगम जान' श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में श्रेया सरन, गौहर खान, इला अरुण और पल्लवी शारदा भी नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed