फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhilipsa Panda: फरमानी नाज नहीं 18 साल की इस लड़की ने गाया था 'हर हर शंभू', दो महीने पहले रिलीज हुआ असली गाना

Wed, 03 Aug 2022 07:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 03 Aug 2022 07:39 PM IST
सार

देश भर में इन सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन में महीने में भगवान शिव की भक्ति का काफी महत्व होता है। इस मौके पर हर कोई भोले बाबा का आराधना कर उनकी भक्ति में लीन रहता है।

विज्ञापन
not Farmani Naaz but Abhilipsa Panda is the original singer of har har shambhu song
फरमानी नाज,अभिलिप्सा पांडा - फोटो : सोशल मीडिया

देश भर में इन सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन में महीने में भगवान शिव की भक्ति का काफी महत्व होता है। इस मौके पर हर कोई भोले बाबा का आराधना कर उनकी भक्ति में लीन रहता है। इसी बीच हाल ही में भगवान शंकर का एक गाना और इसे गाने वाली गायिका काफी सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, गाने हर हर शंभू को गाने के बाद यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज ने विवादों से घिर गईं। इस गाने की वजह से फरमानी नाज बीते कई समय चर्चाओं में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने को गाने वाली असल गायिका फरमानी नहीं बल्कि कोई और है। आइए जानते हैं इस गाने की असली सिंगर के बारे में- 

 

not Farmani Naaz but Abhilipsa Panda is the original singer of har har shambhu song
फरमानी नाज,अभिलिप्सा पांडा - फोटो : सोशल मीडिया

हर हर शंभू गाने को गाकर फरमानी हर जगह छा गईं है। उनके इस गाने को 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन इस गाने को असल में फरमानी नहीं बल्कि किसी और ने गाया है। इस गाने का ओरिजनल वर्जन दो महीने पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे करीब 72 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बात करें इसके गायक की तो इस गाने में असल में अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है। अभिलिप्सा ने अब तक कई गानों को अपनी आवाज दी है। लेकिन उनके गाने  'हर हर शंभू' को अधिक लोकप्रियता हासिल हुई। 

not Farmani Naaz but Abhilipsa Panda is the original singer of har har shambhu song
अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ीसा की रहने वाली अभिलिप्सा बचपन से ही कला से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में ही अपने दादा से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उनकी मां एक क्लासिकल डांसर हैं। पिता भी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं और उनकी छोटी बहन भी संगीत क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। अपने इस गाने से लोगों की तारीफ हासिल करने वाली अभिलिप्सा सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि अन्य कई क्षेत्रों में भी महारथ रखती हैं। 18 वर्षीय अभिलिप्सा क्लासिल ओडिसी डांसर होने के साथ ही मार्शल आर्ट और कराटे की भी एक्सपर्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
not Farmani Naaz but Abhilipsa Panda is the original singer of har har shambhu song
अभिलिप्सा पांडा - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं वह 2019 में नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह अभिलिप्सा स्टेट लेवल डिबेटर भी हैं। इन सबके अलावा वह पढ़ाई में टॉपर हैं। अपने गाने हर हर शंभू को मिली सफलता पर बात करते हुए अभिलिप्सा ने इंटरव्यू में बताया था कि उनका यह गाना हर वर्ग के लोगों को पसंद आया है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कराटे टीचर ने उन्हें जीतू शर्मा से मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने इस गाने पर बात पर की और फिर इसकी रिकॉर्डिंग की गई थी।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed