फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहमन से पहले इन 10 लोगों के साथ जुड़ा सुष्मिता का नाम, बिना शादी के हैं दो बेटियों की मां

Tue, 19 Nov 2019 02:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 19 Nov 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
not just rohman shawl Sushmita Sen name has been linked with these ten celebs too
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है। सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और फिर बॉलीवुड में डेब्यू किया। सुष्मिता ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट्स फिल्म दी हैं। लेकिन पिछले लंबे वक्त से सुष्मिता बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुईं हैं। वैसे बॉलीवुड से दूरी के बाद भी सुष्मिता किसी न किसी से सुर्खियों में रहती हैं, जिसमें एक प्रमुख वजह उनका रिलेशनशिप है। फिलहाल सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन इससे पहले भी उनका नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। 

not just rohman shawl Sushmita Sen name has been linked with these ten celebs too
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन आज 44 साल की हो गई हैं। सुष्मिता की दो बेटियां लेकिन सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है। 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं कई पोस्ट में उनके साथ उनकी बेटियां भी नजर आती हैं। लेकिन रोहमन से पहले  सुष्मिता का नाम करीब दस से अधिक लोगों से जुड़ चुका है। 

not just rohman shawl Sushmita Sen name has been linked with these ten celebs too
sushmita sen - फोटो : social media

एक वक्त था जब खुद से उम्र में सात साल बड़े विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता सेन का नाम जुड़ता था। उस वक्त सुष्मिता की उम्र करीब 20 साल थी। विक्रम भट्ट के अलावा सुष्मिता सेन का नाम अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
not just rohman shawl Sushmita Sen name has been linked with these ten celebs too
sushmita sen - फोटो : social media

विक्रम और रणदीप के अलावा सुष्मिता का नाम ऋतिक भसीन, बंटी सजदेह, संजय नारंग, शबीर भाटिया, इम्तियाज खत्री, मुदस्सर अजीज, वसीम अकरम और मानव मेनन के साथ भी जुड़ा है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई थी इस बारे में तो कोई साफ तौर पर नहीं कह सकता है। लेकिन हर बार अफेयर को लेकर सुष्मिता ने सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन
not just rohman shawl Sushmita Sen name has been linked with these ten celebs too
sushmita sen - फोटो : social media

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन की अभी तक शादी नहीं हुई है। सुष्मिता सिंगल मदर हैं और उनकी दो बेटियां हैं। सुष्मिता की बेटियों का नाम रेनी और अलीषा है। दोनों ही बेटियों को सुष्मिता ने गोद लिया था। बता दे कि कुछ वक्त पहले सुष्मिता इस बात को लेकर सुर्खियों में थीं कि उन्होंने अपनी बेटियों को बता दिया है कि वो गोद ली हुईं हैं।

पढ़ें: सिर्फ शाहरुख की बेटी सुहाना खान ही नहीं, ये स्टार किड्स भी कर रहे हैं विदेश में पढ़ाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed