फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्ष्मीबाई का किरदार निभा कंगना ने हिलाया सिंहासन, इन धारावाहिकों में भी दिखी मणिकर्णिका की बहादुरी

Tue, 19 Nov 2019 01:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Rani Lakshmibai Film and tv serials based on Rani laxmi bai life
rani laxmi bai - फोटो : social media

रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmibai) का जन्म 19 नवम्बर 1828 को बनारस में हुआ था। उनके बचपन का नाम मणिकर्णिका था और इन्हें प्यार से मनु और छबीली भी बुलाया जाता था। लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व ने हर किसी को आकर्षित किया, फिर चाहे वो लेखक हों या फिल्मकार या नाटककार। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक निर्देशकों ने उनकी वीरगाथा अपने अपने अंदाज में दिखाई है।

Rani Lakshmibai Film and tv serials based on Rani laxmi bai life
रानी लक्ष्मी बाई - फोटो : social media
'झांसी की रानी'
24 जनवरी 1953 को रानी लक्ष्मी बाई की पहली बायोपिक 'झांसी की रानी' रिलीज हुई थी, जो हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म मानी जाती है। इसका निर्माण और निर्देशन सोहराब मोदी ने किया था। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार सोहराब मोदी की पत्नी महताब ने निभाया था, जबकि वो खुद राजगुरु (राजकीय सलाहकार) के बेहद अहम रोल में थे।
Rani Lakshmibai Film and tv serials based on Rani laxmi bai life
कृतिका सेंगर - फोटो : social media
एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी
न सिर्फ बॉलीवुड की फिल्में बल्कि रानी लक्ष्मी बाई पर सीरियल भी बनाया गया था। साल 2009 में शुरू हुए सीरियल एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी में सहरसा बिहार की रहने वाली उल्का गुप्ता ने 'झांसी की रानी' का किरदार अदा किया था। इसमें लक्ष्मी बाई के युवास्था का किरदार कृतिका सेंगर ने निभाया था। कृतिका के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Lakshmibai Film and tv serials based on Rani laxmi bai life
झांसी की रानी - फोटो : social media
झांसी की रानी
इस साल एक बार फिर से हिस्टोरिकल ड्रामा सीरियल Jhansi Ki Rani शुरू हुआ। इस सीरियल में पिछली बार 'बालवीर' और 'देवों के देव महादेव' में दिखाई दीं ऐक्ट्रेस अनुष्का सेन रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका में दे रही हैं।
विज्ञापन
Rani Lakshmibai Film and tv serials based on Rani laxmi bai life
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका
'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी'
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' भी रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित थी। 'बाहुबली' सीरीज के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी थी। कंगना ने फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार बखूबी अदा किया। हालांकि इस फिल्म के साथ भी निर्माण के दौरान कई विवाद भी जुड़े रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed