फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar Controversy: अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रह चुके हैं जावेद अख्तर, जानें कब-कब मचा हंगामा

Mon, 06 Sep 2021 03:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 06 Sep 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Not just Rss and taliban Javed akhtar had been in limelight for these controversial statement also
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपने काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इसमें मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का नाम भी शामिल है। जावेद अख्तर अक्सर अपने विचार साझा करते हैं जो कई लोगों को पसंद नहीं आते और उस पर बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में जावेद अख्तर ने कुख्यात संगठन तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से कर दी है। इसके बाद से उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।



पहले भी जावेद अख्तर के बयानों पर हो चुका है विवाद

भाजपा कार्यकर्ता मुंबई में स्थित उनके घर के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आरएसएस का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी है। जो लोग आरएसएस का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए। अब इसे लेकर बहुत विवाद हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर के किसी बयान ने हंगामा खड़ा किया हो, इससे पहले भी वो कई विवादित बयान दे चुके हैं।

Not just Rss and taliban Javed akhtar had been in limelight for these controversial statement also
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले साल 2020 में दिल्ली में भड़की हिंसा के मामले में भी एक ऐसा बयान दिया था जिसके कारण उनकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जावेद अख्तर ने लिखा था, 'कई लोग मारे गए, कई घायल हैं, कई घर जला दिए गए, कई लोग बेसहारा हो गए लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। दुर्भाग्य से उसका नाम ताहिर है। पुलिस के सामंजस्य को सलाम'। ताहिर को समर्थन दिखाने के चलते जावेद अख्तर के ट्वीट पर काफी विवाद हुआ था। इसके कारण उनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया था।



 

Not just Rss and taliban Javed akhtar had been in limelight for these controversial statement also
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत से भी जावेद अख्तर की अक्सर जुबानी जंग हो जाती है। एक वक्त ऐसा था जब कंगना और ऋतिक के अफेयर और बाद में हुए विवाद की खबरें काफी चर्चा में आई थीं। इस पर अपना बयान देते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि उन्होंने कंगना से कहा था कि वो ऋतिक से उनकी सुलह कराने में मदद कर सकते हैं लेकिन कंगना ने कह दिया कि वो अपने तरीके से मामले को हल कर लेंगी। इसे लेकर भी कंगना ने काफी कुछ कह दिया था जिससे विवाद बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not just Rss and taliban Javed akhtar had been in limelight for these controversial statement also
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर उस वक्त भी सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने लाउडस्पीकर पर अजान देने को लेकर एक ट्वीट किया था। इसे लेकर वो काफी ट्रोल हुए थे। दरअसल जावेद अख्तर ने कहा था कि, 'लाउडस्पीकर पर अजान को बंद कर देना चाहिए। इसके बाद जब विवाद हुआ तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों ने मुझे श्राप दिया और कहा कि मैं नरक से भी बद्दतर जगह जाऊंगा। वहीं हिंदु के बड़े लोग मुझे जिहादी और राष्ट्रदोही कहते हैं। मैं एक समान अवसरवादी नास्तिक हूं जो सभी तरह के आस्थाओं के खिलाफ है'।

विज्ञापन
Not just Rss and taliban Javed akhtar had been in limelight for these controversial statement also
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं वो बूर्का और घूंघट तक के मामले को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। दरअसल जावेद अख्तर ने पूछा था कि, 'जब सुरक्षा की बात आती है तो चेहरे को ढंकना एक समस्या हो सकती है। अगर बुर्का बैन है तो घूंघट पर भी प्रतिबंध होना चाहिए। बुर्का या घूंघट की क्या जरूरत है'। हालांकि इस पर भी सफाई देते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि, 'मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मेरे कहने का मतलब था कि चेहरे ढकना ही बंद करना चाहिए फिर वो नकाब हो या घूंघट'।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed