सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन 5 बॉलीवुड स्टार्स के जबरा फैंस से मिलिए, सलमान के लिए तो इन दो बहनों ने छोड़ दिया था खाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Jun 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Not only Jatin Dulera Here are top jabra fan of bollywood actors
bollywood celebs - फोटो : Self

बॉलीवुड के एक जबरा फैन जतिन दुलेरा का आज निधन हो गया। जतिन की मौत अचानक ही हो गई। खबरों की मानें तो जतिन ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी सांस नहीं ले पाने की वजह से वो बाथरूम में ही गिर पड़े। रणवीर के अलावा जतिन की बॉलीवुड के कई और सेलिब्रिटीज के साथ की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो शाहरुख से लेकर सलमान तक के साथ दिखाई दे रहे हैं। जतिन के अलावा भी कई ऐसे जबरा फैन हैं जिनकी अपने स्टार के प्रति दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है।

Trending Videos
Not only Jatin Dulera Here are top jabra fan of bollywood actors
शाहरुख खान - फोटो : instagram
कुछ महीने पहले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक ऐसा ही जबरा फैन सामने आया था जो किंग खान को सोशल मीडिया पर 150 ट्वीट कर चुका था। शाहरुख ने अपने इस फैन का वीडियो खुद पोस्ट किया था। वीडियो में शख्स कह रहा था कि उनका भाई शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है और मिलना चाहता है। वीडियो में शख्स ने बताया था कि वह अब तक 150 ट्वीट कर चुका है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Jatin Dulera Here are top jabra fan of bollywood actors
Conjoined Sisters

सलमान खान को जब जेल की सजा हुई थी तो बिहार की रहने वाली जुड़वा बहनें सबा और फराह ने खाना पीना छोड़ दिया था। साथ ही ये भी कहा था कि वो दोनों भी भाईजान के साथ जेल जाना चाहती हैं।सलमान खान की 23 वर्षीय ये जुड़वा फैन्स जन्म से ही सिर से एक दूसरे से जुड़ी हैं। सलमान खान के साथ इनकी कई तस्वीरें भी हैं।

Not only Jatin Dulera Here are top jabra fan of bollywood actors
Amitabh Chalisa - फोटो : ABABF
संजय पटोदिया अमिताभ के ऐसे जबरा फैन हैं कि उन्होंने अपने घर में उनका एक मंदिर तक बना रखा है। उनके गले में हमेशा एक सोने की पेंडेंट लटकी रहती है जिस पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर है। उन्होंने इसे खास ऑर्डर देकर थाईलैंड से मंगवाया है।
विज्ञापन
Not only Jatin Dulera Here are top jabra fan of bollywood actors
akshay kumar - फोटो : social media

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के एक जबरा फैन ने अपनी दीवानगी की सारी हदे पार कर दी थी। अक्षय के इस फैन का नाम अंकित गोस्वामी बताया गया था। अंकित ने अक्षय से मिलने की चाह में पहले अक्षय कुमार का घर का पता गूगल से पता किया और बीच के किनारे से अक्षय की बिल्डिंग में दाखिल हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed