सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बाली से वायरल हुईं विद्या बालन की तस्वीरें, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा ने किए ऐसे कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Jun 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
vidya balan enjoying in bali with friends See her Happy time pictures
vidya balan - फोटो : instagram
'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन इन दिनों दोस्तों के साथ बाली में छुट्टियां मना रही हैं। विद्या ने इस वेकेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। विद्या की फोटोज देखने के बाद न केवल बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि उनके फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। 
Trending Videos
vidya balan enjoying in bali with friends See her Happy time pictures
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या की इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपनी छुट्टियां खूब एन्जॉय कर रही हैं। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि बाली में विद्या समंदर के बीच जमकर मजे कर रही हैं। हालांकि विद्या यहां पति के साथ नहीं बल्कि दोस्तों के साथ हैं। एक यूजर ने विद्या की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैम आप बहुत सुंदर लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Joy 🤩... #Alive #Happy #FunintheSun #PureJoy @sandhu_aditi you’ve got to be the best candid photographer i know 😍.Thankoo 🤗! @rickroyco i looove my dress 😍.Thankoo 🤗!

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan enjoying in bali with friends See her Happy time pictures
vidya balan - फोटो : instagram
हालांकि कुछ यूजर्स ने विद्या को ट्रोल भी किया। बता दें विद्या की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप मुझे अपने साथ क्यों नहीं लेकर गईं?' वहीं प्रियंका चोपड़ा ने उनकी फोटो पर कमेंट कर उन्हें स्टनर बताया। 
 
vidya balan enjoying in bali with friends See her Happy time pictures
Vidya Balan
बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल हर चुकी विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया साथ ही उन्हें मनहूस करार दिया गया।
विज्ञापन
vidya balan enjoying in bali with friends See her Happy time pictures
vidya balan
फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में 'परिणीता' और 'मुन्ना भाई...' जैसी फिल्मों के लिए विद्या की काफी तारीफ हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed