बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार को एक अज्ञात हमलावर ने कम से कम छह बार चाकू से हमला किया, जो चोरी के प्रयास में उनके मुंबई स्थित घर में घुसे थे। हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की जा रही है और बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर हैं। इससे पहले अभिनेता विद्युत जामवाल भी इस परिस्थिति का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता ने घर में घुसे चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है।
Vidyut Jamwal: सैफ ही नहीं विद्युत पर भी हो चुका है हमला, अभिनेता ने चोरों को पकड़ कर किया था पुलिस के हवाले
विद्युत जामवाल के घर कुछ चोर यह सोचकर उनके घर में घुस आए थे कि घर खाली और लावारिस है। विद्युत अंदर कमरे में थे और लिविंग रूम में आवाज सुनकर बाहर आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जामवाल पर भी हुआ था हमला
विद्युत जामवाल के घर कुछ चोर यह सोचकर उनके घर में घुस आए थे कि घर खाली और लावारिस है। विद्युत अंदर कमरे में थे और लिविंग रूम में आवाज सुनकर बाहर आ गए।" सूत्र ने बताया, "विद्युत को देखते ही घुसपैठियों ने उन्हें घायल करने के इरादे से उन पर हमला कर दिया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके।"
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध
विद्युत ने खुद चोरों को पकड़ा
सूत्र ने यह भी बताया कि चोरों के साथ झगड़े के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उन्हें अपने घर से उठवा लिया। इस तरह विद्युत असल जीवन में भी हीरो बन गए थे और चोरों के हमले से खुद को बचा भी लिया था।
Patal Lok 2: इस बार नॉर्थ ईस्ट में भटकते नजर आएंगे इंस्पेक्टर हाथीराम, यहां शूट हो चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज
फ्लॉप हुई थी अभिनेता की यह फिल्म
बता दें कि अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। जिसके चलते अभिनेता को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा।
करोड़ों का हुआ था नुकसान
एक साक्षात्कार में विद्युत ने कहा कि उन्होंने करोड़ों का नुकसान उठाया, लेकिन तीन महीने बाद ही अभिनेता ने इसे रिकवर कर लिया। वह ऐसा इसलिए कर पाएं क्योंकि वह अपने फैसले पर अड़े रहे और नुकसान को कम करने के उपाय किए। अभिनेता ने यह भी बताया फिल्म के फ्लॉप और वित्तीय नुकसान के बाद वह एक फ्रांसीसी सर्कस मंडली में शामिल हुए और कलाकारों से बहुत कुछ सीखा।