फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan House: शाही विरासत का हिस्सा है सैफ अली खान-करीना का घर 'सतगुरू शरण', जानिए कितनी है कीमत?

Thu, 16 Jan 2025 10:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jan 2025 10:49 AM IST
सार

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor House: सैफ अली खान पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एक्टर पर हमला उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुआ।

विज्ञापन
kareena kapoor husband actor Saif Ali Khan Attacked with Knife at Mumbai Home Know their house price photos
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करीना कपूर के पति सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से वार किया। सैफ पर शख्स ने छह बार हमला किया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है। सैफ अपने परिवार के साथ मुंबई के जिस घर में रहते हैं, उसका नाम है 'सतगुरु शरण'। इसकी कीमत करोड़ों में है...

kareena kapoor husband actor Saif Ali Khan Attacked with Knife at Mumbai Home Know their house price photos
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी है घर की कीमत?
सैफ अली खान और करीना कपूर मुंबई के बांद्रा स्थित जिस घर में रहते हैं, मीडिया रिपोर्ट्स में उसकी कीमत करीब 103 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सैफ यहां अपने दोनों बच्चों-तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। करीना कपूर और सैफ के इस घर की तस्वीरें आधिकारिक रूप से तो उपलब्ध नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में झलक जरूर नजर आती है। 
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध

kareena kapoor husband actor Saif Ali Khan Attacked with Knife at Mumbai Home Know their house price photos
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाही विरासत का हिस्सा है घर
शाही पटौदी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान करीब 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पैतृक घर पटौदी पैलेस में तो शाही विरासत की झलक दिखती ही है, मुंबई वाला घर 'सतगुरू शरण' भी शाही विरासत का हिस्सा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor husband actor Saif Ali Khan Attacked with Knife at Mumbai Home Know their house price photos
सैफ अली खान-करीना कपूर-तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

घर में है अलग लाइब्रेरी एरिया
करीना और सैफ का यह घर चार मंजिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी इंटीरियर डिजाइनिंग दर्शनी शाह ने की। यहां फर्नीचर वर्क के अलावा खूबसूरत आर्ट वर्क भी है। सैफ अली खान किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। खासकर इतिहास की किताबों में उनकी काफी दिलचस्पी है। उनके लिए अलग लाइब्रेरी एरिया है, जहां खूबसूरत अंदाज में अलमारियों में किताबें अरेंज की गई हैं। 

Jr NTR-Pooja Bhatt Shocked: जूनियर एनटीआर-पूजा भट्ट हुए शॉक्ड, सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर दिया रिएक्शन

विज्ञापन
kareena kapoor husband actor Saif Ali Khan Attacked with Knife at Mumbai Home Know their house price photos
सैफ अली खान, करीना, सोहा, कुणाल - फोटो : इंस्टाग्राम

लड़की के काम के साथ आर्ट वर्क भी
करीना और सैफ के लिए अलग वर्कआउट एरिया है। वर्कआउट एरिया में बालकनी है, जहां कांच का वर्क हुआ है। यहां लगी ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स अलग लुक देती हैं। इनके घर के अंदर का खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल जीत ले। यहां शानदार सीढ़ियां, स्विमिंग पूल एरिया, आउटडोर एरिया और ओपन स्पेस है। साथ ही टैरेस एरिया भी कम आलीशान नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed