{"_id":"67888ecddd7eaded0002097b","slug":"saif-ali-khan-to-salman-sonu-nigam-aditya-narayan-many-more-bollywood-actors-get-attacked-as-per-report-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actors Attacked: सैफ अली खान से पहले सलमान तक कई सितारे हो चुके हैं जानलेवा हमले के शिकार, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actors Attacked: सैफ अली खान से पहले सलमान तक कई सितारे हो चुके हैं जानलेवा हमले के शिकार, देखिए पूरी लिस्ट
Thu, 16 Jan 2025 10:16 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:16 AM IST
सार
Actors Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार की सुबह 4 बजे जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि वो खतरे से बाहर हैं। सैफ से पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेताओं पर जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन
सैफ अली खान से पहले सलमान पर भी हो चुका है जानलेवा हमला
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan, beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटोदी खानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान पर लुटेरों ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया है, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गए थे और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैफ से पहले सलमान खान पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। सैफ और सलमान के अलावा भी कई स्टार्स पर हमला हो चुका है।
सैफ अली खान पर हुआ जानवेला हमला
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान पर हुआ जानवेला हमला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर अटैक हुआ है। लुटेरों ने अभिनेता के मुंबई में स्थित घर पर घुसकर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया है। सैफ के शरीर पर 6 बार वार किया गया है। फिलहाल, सैफ मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन हो चुका है और अब खतरे से बाहर हैं। बहरहाल, मुंबई पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमलावर कौन थे।

सैफ से पहले सलमान खान पर भी हो चुका है हमला
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सैफ से पहले सलमान खान पर भी हो चुका है हमला
सैफ से पहले सलमान खान भी जानलेवा हमला हो चुका है। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए थे, जिसके बाद सलमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाए गए।
यह भी पढ़ें:
Jr NTR-Pooja Bhatt Shocked: जूनियर एनटीआर-पूजा भट्ट हुए शॉक्ड, सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर दिया रिएक्शन

सोनू निगम भी हो चुके हैं हमले के शिकार
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
सोनू निगम भी हो चुके हैं हमले के शिकार
मशहूर सिंगर सोनू निगम पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला हो चुका है, जिसकी वजह से सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, चेंबूर में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू पर हमला हुआ था। उस दौरान उनके भाई भी उनके साथ मौजूद थे। उस दौरान सोनू को कुछ लोगों ने धक्का दिया। वहीं, सिंगर के साथ-साथ उनके भाई पर भी अटैक किया। उस दौरान सोनू खतरे से बाहर आ गए थे, लेकिन उनके भाई को काफी चोट आई थी। कथित तौर पर सोनू निगम ने बताया था कि उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचाया था।

आदित्य नारायण पर भी हो चुका है हमला
- फोटो : इंस्टाग्राम@adityanarayanofficial
आदित्य नारायण पर भी हो चुका है हमला
2023 में सिंगर सोनू निगम के अलावा आदित्य नारायण पर भी हमला हो चुका है। मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य पर एक कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की थी। वह शख्स आदित्य के पैर पर बार-बार चोट मार रहा था।
यह भी पढ़ें:
Pushpa 3: 'पुष्पा 3' के संगीतकार देवी ने फिल्म पर दी अहम जानकारी, अल्लू अर्जुन की फिल्म में होंगे कई कलाकार