सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन फिल्मों को रिजेक्ट कर बेहद पछताए होंगे एक्टर्स, इन्हीं किरदारों की बदौलत सुपरस्टार बने ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Jun 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Not Only Shahid Kapoor Here Is Some Blockbuster Movies Which Rejected By Actors
bollywood starts - फोटो : Self

शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें 'रंग दे बसंती' न करने का बहुत पछतावा है। दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था और इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद को करण सिंघानिया के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। शाहिद के मना करने के बाद ये रोल सिद्धार्थ नारायण को ऑफर हुआ था। ऐसा कई स्टार्स के साथ हुआ उन्होंने रोल को मना किया और बाद में वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। आइए जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में।

Trending Videos
Not Only Shahid Kapoor Here Is Some Blockbuster Movies Which Rejected By Actors
ajay devgn
जीहां सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण-अर्जुन' आज भी सुपरहिट मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजय को फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान खान वाले रोल के लिए ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not Only Shahid Kapoor Here Is Some Blockbuster Movies Which Rejected By Actors
maine pyar kiya
राजश्री की फिल्म मैंने प्यार किया ने सलमान खान को स्टार बना दिया, लेकिन इस फिल्म के लिए पहली पसंद सलमान नहीं थे। इसके लिए डायरेक्टर की पहली पसंद विकास भल्ला थे जो आजकल टीवी पर धारावाहिकों में दिखते हैं। किसी वजह से विकास फिल्म नहीं कर पाए और ये रोल सलमान खान को दिया गया। इस फिल्म को अभूतपूर्व सफलता मिली और फिल्म इंडस्ट्री को नया स्टार मिला।
Not Only Shahid Kapoor Here Is Some Blockbuster Movies Which Rejected By Actors
kaho naa pyar hai
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था लेकिन क्या आज जानते हैं फिल्म पहले शाहरूख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे लेकिन शाहरूख ने कहा कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा और ये फिल्म ठुकरा दी।
विज्ञापन
Not Only Shahid Kapoor Here Is Some Blockbuster Movies Which Rejected By Actors
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

हम दिल दे चुके सनम के लिए करीना कपूर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थी, लेकिन करीना ने फिल्म करने से इनकार किया और फिल्म ऐश्वर्या राय की झोली में आ गिरी। करीना ने संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म 'रामलीला' फिल्म को भी ठुकरा दिया था। फिल्म हिट हुई और रणबीर और दीपिका की तारीफ भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed