{"_id":"5e037e028ebc3e87975acb3b","slug":"not-ranbir-kapoor-prabhas-will-seen-in-sandeep-vanga-reddy-upcoming-film-devil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबीर सिंह के निर्देशक की फिल्म से रणबीर का इंकार, हीरो के रोल के लिए निशाने पर अब ‘बाहुबली’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कबीर सिंह के निर्देशक की फिल्म से रणबीर का इंकार, हीरो के रोल के लिए निशाने पर अब ‘बाहुबली’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ranbir Kapoor, Prabhas
- फोटो : amar ujala
Link Copied
पहले अर्जुन रेड्डी और फिर इसकी हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद हिंदी फिल्म जगत को बेसब्री से इंतजार है कि इनके निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म का हीरो कौन होगा? संदीप वांगा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'डेविल' की तैयारियों में जुटे हैं और उनकी इस फिल्म के हीरो के नाम को लेकर यहां मुंबई में रोज कौन बनेगा करोड़पति खेला जा रहा है।
Trending Videos
2 of 4
sandeep reddy vanga
- फोटो : social media
बुधवार सुबह से हिंदी फिल्म जगत में इस बात को लेकर बहस छिड़ी है कि आखिर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म से रणबीर कपूर आउट और प्रभास इन कैसे हुए जबकि प्रभास की पिछली फिल्म साहो अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है। इस बारे में पड़ताल करने पर पता चला है कि रणबीर कपूर ने कभी संदीप वांगा रेड्डी की कोई फिल्म साइन ही नहीं की। और, इस बारे में जो कुछ भी सामने आ रहा है वह एक योजना के तहत रणबीर की मार्केट वैल्यू डाउन करने के लिए किया जा रहा है। इस बारे में अमर उजाला ने रणबीर कपूर का उनका आधिकारिक पक्ष जानने की भी कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Saaho Movie Prabhas bike
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल संदीप की फिल्म डेविल की कहानी कुछ कुछ सलमान खान स्टारर फिल्म किक से मिलती जुलती है। किक से निर्देशक बने निर्माता साजिद नाडियाडवाला इन दिनों किक की सीक्वेल की प्लानिंग कर रहे हैं और सूत्र बताते हैं कि डेविल की कहानी करीब करीब वही है जो साजिद की फिल्म किक 2 की है। यही वजह है कि रणबीर से पहले जब संदीप ने डेविल की कहानी साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू को सुनाई तो वहां से उन्हें ना सुनने को मिली।
4 of 4
ranbir kapoor
- फोटो : amar ujala
रणबीर कपूर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग भी जल्द से जल्द पूरी करने की फिराक में हैं। रणबीर और श्रद्धा कपूर को लेकर लव रंजन भी एक फिल्म बना रहे हैं। ऐसे में रणबीर कपूर के पास अगले साल के आखिर तक किसी नई फिल्म के लिए समय नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।