{"_id":"5d42c3af8ebc3e6cfa3bfdbc","slug":"not-salman-khan-but-sonakshi-sinha-founds-shah-rukh-khan-the-most-chivalrous-men","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान नहीं इस एक्टर को सोनाक्षी ने बताया सबसे अच्छा इंसान, शेयर किया पुराना किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान नहीं इस एक्टर को सोनाक्षी ने बताया सबसे अच्छा इंसान, शेयर किया पुराना किस्सा
सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' को जमकर प्रमोट कर रही हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कही है जो सलमान खान को शायद पसंद न आए। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर को जेंटलमैन बताया है।
2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 'डेकन क्रॉनिकल' को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अभी तक जितने भी एक्टर्स से मेरी मुलाकात हुई है। उनमें से शाहरुख खान सबसे बेहतरीन और सबसे अच्छे इंसान हैं।
3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शाहरुख के साथ सोनाक्षी ने अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया- 'मैं बॉलीवुड में अब तक जिस किसी से भी मिली हूं, उनमें शाहरुख खान मुझे बेहतरीन इंसान लगे। एक्ट्रेस बनने के बाद उनसे मेरी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। एक सुपरस्टार होने के नाते उन्हें ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वह फिर भी मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, 'फिल्म में मुझे आपका काम काफी पसंद आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नूर में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सोनाक्षी बताती हैं- 'इसके साथ ही उन्होंने मुझे मेरी कार तक भी छोड़ा। वह एक जेंटलमैन हैं। यह ऐसी मेमोरी है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखना पसंद करूंगी। मैंने उनके साथ 'इत्तेफाक' फिल्म में काम किया है। शाहरुख उस फिल्म में प्रोड्यूसर थे।'
विज्ञापन
5 of 6
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब तक सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान किसी भी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आए हैं। वहीं सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो सलमान के साथ दबंग 2 कर चुकी हैं। वहीं दबंग 3 की शूटिंग जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।