बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी इसकी वजह उनकी फिल्म होती हैं तो कभी उनके अफेयर की खबरें। ऐसे में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन बता दें कि ये एक्ट्रेस सारा अली खान नहीं है।
सारा खान नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए कार्तिक, देखें वायरल वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्तिक आर्यन स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो पति पत्नी और वो के सेट से सामने आया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर एक साथ नजर आएंगे।
पढ़ें: 'भूल भूलैया 2' के फर्स्ट लुक में अक्षय की जगह दिखे कार्तिक आर्यन, हाथ में पकड़ी थी खोपड़ी
इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में जारी है और वहीं से वायरल हुआ है ये वीडियो। वीडियो में अनन्या और कार्तिक डांस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने इसी चोरी छिपे शूट किया है।
A post shared by 👑A.N.A.N.Y.A_P.A.N.D.A.Y👑 (@ananyakin) on
बता दें कि यह फिल्म साल 1978 में आई बी.आर. चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' का रूपांतरण है। बी आर चोपड़ा की फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी।
पढ़ें: कार्तिक आर्यन को देखते ही स्कूल की लड़कियों ने खींचे गाल, एक्टर ने भी दिया ऐसा रिस्पांस
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन हाल फिलहाल में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है।
पढ़ें: इंस्टाग्राम पर टी- शर्ट उतारते नजर आए कार्तिक आर्यन, खुद को बताया- वेजिटेरियन लड़का
