सब्सक्राइब करें

31 साल बाद बड़े परदे पर चढ़ेगा गुलजार का यह 'लिबास', जानिए कैसे हुए खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 23 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
gulzar Directed naseeruddin shah shabana azmi Starrer libaas will release after 31 years
गुलजार की लिबास - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी जगत में कई ऐसी फिल्में बनती हैं जो किसी ना किसी वजह से बनने के बाद या बनते समय ही ठंडे बस्ते में चली जाती हैं। किसी की शूटिंग पूरी नहीं हुई होती, तो किसी के कलाकार बीच में फिल्म छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है लिबास, जिसे जाने माने लेखक गुलजार ने साल 1988 में निर्देशित किया। तभी से यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। पर अब खबर आ रही है कि इसी साल यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है।

Trending Videos
gulzar Directed naseeruddin shah shabana azmi Starrer libaas will release after 31 years
गुलजार

फिल्म की कहानी गुलजार की ही एक शॉर्ट स्टोरी पर आधारित है। यह कहानी डायरेक्टर सुधीर जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है और उसकी एक्टर वाइफ सीमा जिनका किरदार शबाना आजमी ने निभाया है, उनकी जिंदगी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में नसीरुद्दीन और शबाना आजमी के अलावा राज बब्बर, सुषमा सेठ, उत्पल दत्त और अन्नू कपूर के साथ सविता बजाज भी हैं। इस फिल्म का म्यूजिक आर डी बर्मन का दिया है।

पढ़ें: करण ओबेरॉय की एक्स गर्लफ्रेंड के 'काले जादू' के खिलाफ थाने पहुंची बहन, वकील बोला-'सजा जरूर मिलेगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
gulzar Directed naseeruddin shah shabana azmi Starrer libaas will release after 31 years
Gulzar - फोटो : अमर उजाला

दरअसल इस फिल्म के रिलीज़ का खुलासा फिल्म के निर्माता विकास मोहन के बेटे अमूल ने किया है। एक खास दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया, " मैं बहुत खुशनसीब हूं जो मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं। यह फिल्म किसी कारण से उस समय रिलीज नहीं हो पायी थी। ये मेरे पिता का सपना था जो अब सच होने जा रहा है। " उन्होंने आगे ये भी बताया कि इस साल के अंत तक फिल्म थिएटर में होगी और जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की जाएगी।

पढ़ें: राहुल बोस के बाद अब इस अभिनेत्री ने खोली होटल की पोल, खाने में कीड़े रेंगने वाला शेयर किया वीडियो

gulzar Directed naseeruddin shah shabana azmi Starrer libaas will release after 31 years
gulzar

फिल्म लिबास को इससे पहले गोवा में साल 2014 में हुए भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में देखा जा चुका है। साल 1992 में बैंगलुरू में हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी इसे खास तौर पर दिखाया जा चुका है। 

पढ़ें: श्री कृष्ण बन इन छह एक्टर्स ने दर्शकों को कराए 'साक्षात भगवान' के दर्शन, अचानक हुए थे मशहूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed