{"_id":"5d5fe8dc8ebc3e93dc47d54e","slug":"kiara-advani-took-auto-rickshaw-for-versova-jetty-she-parked-her-car-elsewhere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा में घूमती दिखीं 'कबीर सिंह' की कियारा, वीडियो वायरल होते ही फैंस ने किए कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑटो रिक्शा में घूमती दिखीं 'कबीर सिंह' की कियारा, वीडियो वायरल होते ही फैंस ने किए कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 23 Aug 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kiara Advani
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छाए रहते है। कभी कभी इन सितारों को अपने किसी काम की वजह से जहां सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा जाता है तो वहीं बहुत बार काफी तारीफ भी होती। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ भी हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
kiara advani
- फोटो : social media
'कबीर सिंह' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी को हाल ही में ऑटो रिक्शा में सफर करते हुए देखा गया था। ऑटो रिक्शा में घूमते हुए कियारा आडवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Kiara Advani
- फोटो : social media
viralbhayani की इस पोस्ट के अनुसार कियारा आडवाणी अपनी कार को किसी पार्किंग में लगाकर ऑटो रिक्शा से वर्सोवा तक पहुंची। उनके साथ कोरियोग्राफर शबिना खान भी मौजूद थीं। कियारा आडवाणी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
official_rakesh_8 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने कियारा आडवाणी की वीडियो को देखकर लिखा- 'कबीर सिंह की बंदी ऑटो रिक्शा में।' वहीं nimcoali_98 अभिनेत्री सारा अली खाने के साथ कियारा आडवाणी की तुलना करते हुए लिखा- 'अलोकप्रिय राय कहती है कि कियारा राजकुमारी सारा को कॉपी करने की काफी कोशिश कर रही है।' इसके अलावा कियारा आडवाणी के इस वीडियो पर और भी कई कमेंट किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kiara advani
- फोटो : social media
बीते दिनों कियारा आडवाणी ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। पार्टी में कियारा अपने पैरेंट्स और भाई के साथ पहुंची थीं। बॉलीवुड के कई सितारे पार्टी में नजर आए। इसमें शाहिद कपूर, करण जौहर, अरमान जैन, अनीशा मल्होत्रा और शाहिद कपूर जैसे बड़े सितारे शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।