फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इस फिल्म से बॉलीवुड में हो जाती टॉम क्रूज की एंट्री तो शाहरुख ना बनते 'किंग खान'

Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
हर्षिता, अमर उजाला
हर्षिता, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Not Shah Rukh Khan But Tom Cruise Was The First Choice For Dilwale Dulhania Le Jayenge
Tom Cruise

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' 27 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने फिल्म के तमाम जानलेवा स्टंट्स खुद किए हैं। 56 वर्षीय टॉम क्रूज की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ एक्शन लवर्स के बीच है बल्कि लड़कियां भी उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी और अभिनय की कायल हैं। 



कई बार यह बात भी उठी कि सिल्वेस्टर स्टेलोन की तरह टॉम क्रूज को भी बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहिए। खुद क्रूज ने इस बात का ऐलान भी कर रखा है कि वह शिद्दत से हिंदी फिल्म में काम करना चाहते हैं। सालों पहले ऐसा हो भी जाता। मगर जिस फिल्म से टॉम क्रूज की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली थी, वह फिल्म शाहरुख खान ने लपक ली। वह फिल्म भी ऐसी थी जिसने शाहरुख खान का करियर रातों रात बुलंदियों तक पहुंचा दिया।

Not Shah Rukh Khan But Tom Cruise Was The First Choice For Dilwale Dulhania Le Jayenge
tom cruise
जिस फिल्म से टॉम क्रूज संभवत: बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे, वह थी ब्लॉकबस्टर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। 'रोमांस किंग' शाहरुख खान को बॉलीवुड का टॉम क्रूज कहा जाता है। उन्हें किंग खान बनाने में सबसे बड़ा योगदान इसी फिल्म का है।  मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख को यह फिल्म मजबूरी में ऑफर की गई थी।
 
Not Shah Rukh Khan But Tom Cruise Was The First Choice For Dilwale Dulhania Le Jayenge
DDLJ
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने ही फिल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है। तब उनकी उम्र 23 साल थी। वह जब इस फिल्म की कहानी लिख रहे थे, तब राज मल्होत्रा के किरदार के लिए उनके दिमाग में टॉम क्रूज ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not Shah Rukh Khan But Tom Cruise Was The First Choice For Dilwale Dulhania Le Jayenge
DDLJ
हालांकि, बाद में पिता यश चोपड़ा ने आदित्य को समझाया कि हॉलीवुड अभिनेता से लोग जुड़ नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह बिलकुल पसंद नहीं आएगा कि लंदन से आया एक विदेशी भारत की लड़की को उसके मंडप से ही भगा कर ले जाए। इसलिए आदित्य चोपड़ा को मन मारकर टॉम क्रूज का ख्याल दिल से निकालना पड़ा।
 
विज्ञापन
Not Shah Rukh Khan But Tom Cruise Was The First Choice For Dilwale Dulhania Le Jayenge
DDLJ
इस वजह से शाहरुख को नहीं लेना चाहते थे आदित्य

हालांकि, टॉम क्रूज का पत्ता साफ होने के बाद भी शाहरुख खान को अप्रोच नहीं किया गया। किंग खान से पहले आदित्य चोपड़ा ने सैफ अली खान को इस फिल्म का ऑफर दिया था। सैफ के इंकार के बाद थक हारकर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म शाहरुख खान को दी।

दरअसल, जिस वक्त फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग शुरू हुई, उस वक्त शाहरुख खान की छवि विलेन की थी। फिल्म 'डर', 'बाजीगर' और 'अंजाम' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया, मगर इन सभी फिल्मों में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed